Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 19: 'पीठ में छुरा घोंपने...'Pranit More को घर में मीडिया ने किया एक्सपोज, जनता ने जताई खुशी

    Updated: Sun, 30 Nov 2025 09:13 AM (IST)

    बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) के साथ एक और खिलाड़ी घर से बेघर होगा। इसके बाद मीडिया ने घर में प्रवेश किया और प्रणित मोरे को उ ...और पढ़ें

    प्रणित मोरे को मीडिया ने किया रोस्ट (फोटो-इंस्टाग्राम)

    प्रणित मोरे को मीडिया ने किया रोस्ट (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी का विवादित शो बिग बॉस 19 दिनों दिन और दिलचस्प होता जा रहा है। अशनूर कौर और शहबाज बदेशा के डबल एविक्शन से फैंस सरप्राइज रह जाएंगे। इसके बाद शाम में मीडिया को घर के अंदर एंट्री दी गई जहां और छीछालेदर हो गई। दर्शकों को इस पल का बेसब्री से इंतजार था और हुआ भी कुछ ऐसा ही।

    प्रणित की क्या थी गलती?

    रिपोर्टस की मानें तो प्रणित मोरे को काफी ज्यादा रोस्ट किया गया। इसके पीछे की वजह प्रणित मोरे का अनफेयर एविक्शन था। आपको बता दें कि प्रणित मोरे को एक चांस दिया गया था कि वो अशनूर कौर और अभिषेक बजाज में से किसी एक को बचा सकते हैं। ऐसे में निर्णय लेते हुए प्रणित ने अभिषेक बजाज को एविक्ट कर अशनूर को सेफ किया।

    फैंस ने जताई खुशी

    प्रणित को मीडिया ने जमकर सुनकर ये जानकर कुछ यूजर्स बहुत ही खुश हुए। एक यूजर ने ट्वीट किया,'शाबाश, उसके गंदे चेहरे और चालाक दिमाग को बेनकाब किया। पीठ में छुरा घोंपने वाला ज़ाज़ू। मेकर्स का खैराती फाइनलिस्ट। अपना कोई मुद्दा नहीं, कोई व्यक्तित्व नहीं, कोई योगदान नहीं। ग्रुप के सहारे फिनाले तक आया, सो रहा पूरा सीजन।" एक अन्य ने लिखा, "उम्मीद है कि उसे शर्मिंदा होना पड़ा होगा, जैसे वह अपने चुटकुलों से सबको शर्मिंदा करता है।" एक अन्य ने लिखा, "सबसे बुरे दोस्त होने के लिए... यहां तक कि Gk के खिलाफ जाने के लिए भी... जिसने उसके लिए खड़े होने के अलावा कुछ नहीं किया, इसकी कड़ी आलोचना करो।"

    खबरें और भी

    बिग बॉस 19 के नए प्रोमो के अनुसार, होस्ट सलमान खान वीकेंड का वार में अशनूर को टिकट टू फिनाले टास्क में तान्या को जानबूझकर मारने के लिए फटकार लगाएंगे। शायद यही वजह घर से बाहर होने का कारण बनेगी।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: अशनूर कौर को निकालने पर आगबबूला हुई ये एक्स खिलाड़ी, बोली- आंखों पर पट्टी बंधी थी जब तान्या...