Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 19: 'विलेन वाली रेप्यूटेशन...' फरहाना भट्ट फिर चढ़ीं सलमान खान के हत्थे, आखिरी बार मिली वॉर्निंग!

    Updated: Sat, 29 Nov 2025 06:33 PM (IST)

    Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 19 के आखिरी वीकेंड का वार में होस्ट सलमान खान घरवालों की क्लास लगाने वाले हैं। यूं तो बिग बॉस के घर में कई कंटेस ...और पढ़ें

    फरहाना भट्ट फिर हुईं सलमान खान के गुस्से का शिकार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    फरहाना भट्ट फिर हुईं सलमान खान के गुस्से का शिकार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. फरहाना भट्ट को सलमान खान से पड़ी डांट

    2. अशनूर को सलमान ने दिखाया बाहर का रास्ता

    3. सलमान खान ने इन कंटेस्टेंट्स को लगाई लताड़

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवादित शो बिग बॉस सीजन 19 (Bigg Boss 19) का ग्रैंड फिनाले अगले हफ्ते है। आज और कल बिग बॉस 19 का आखिरी वीकेंड का वार होगा। इस हफ्ते बिग बॉस के घर में सलमान खान कई कंटेस्टेंट्स को खरी-खोटी सुनाएंगे। फरहाना भट्ट भी उनमें से एक होंगी। 

    जी हां, आखिरी वीकेंड का वार में भी फरहाना भट्ट को तारीफ की जगह डांट ही मिलेगी। इस बीते हफ्ते फरहाना की फिर से शो में भसड़ हुई थीं। उन्होंने मालती चाहर और प्रणित मोरे के लिए गलत शब्द इस्तेमाल किए थे।

    फरहाना भट्ट पर बरसे सलमान खान

    अब वीकेंड का वार में सलमान खान ने फरहाना की क्लास लगाई है। सोशल मीडिया पर नया प्रोमो सामने आया है जिसमें सलमान उनके बिहेवियर पर बात कर रहे हैं। भाईजान ने एक्ट्रेस से कहा, "आपके एक्शन और रिएक्शन दोनों ही आपके कंट्रोल में नहीं हैं। हमने सुना कि आप मोटिवेशनल स्पीचेस देने जाती हो। अब उन चैप्टर्स में बिग बॉस का चैप्टर भी ऐड होगा। अगर आपको विलेनियस रेप्यूटेशन चाहिए तो आप बहुत सही जा रही हो। अगर आपकी यह पर्सनैलिटी है तो मैं आपको तहे दिल से ऑल द बेस्ट कहना चाहूंगा।" सलमान खान की ये बात सुनकर फरहाना भट्ट मायूस हो जाती हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: अशनूर के बाद इस कंटेस्टेंट का भी बिग बॉस से कटा पता, फिनाले से पहले बड़ा एलिमिनेशन ट्विस्ट!

     

    इन कंटेस्टेंट को भी पड़ी डांट

    फरहाना के अलावा बिग बॉस के घर में प्रणित मोरे और गौरव खन्ना की भी क्लास लगने वाली है। यही नहीं, अशनूर कौर को भी तान्या मित्तल को हिट करने के लिए लताड़ लगाई जाएगी। कहा जा रहा है कि घर में वॉयलेंस करने के लिए अशनूर को एविक्ट भी कर दिया गया है, क्योंकि बिग बॉस के घर में फिजिकल वॉयलेंस नियम के खिलाफ है। शहबाज बडेशा के भी एविक्शन के आसार हैं। अगर अशनूर और शहबाज बाहर हुए थे तो टॉप 6 में फरहाना, गौरव, तान्या, अमाल, मालती और प्रणित पहुंच गए हैं। 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: पहली बार पापा के बारे में फरहाना भट्ट ने की खुलकर बात, तान्या मित्तल को सुनाया दर्द भरा ये किस्सा

    खबरें और भी