Bigg Boss 19: अब 'अनुपमा' का क्या होगा! सीरियल की दुनिया में Tanya Mittal की एंट्री, मिला बड़े शो का ऑफर?
बिग बॉस सीजन 19 को खत्म होने में बस दो हफ्ते बाकी हैं और घर में अभी भी 9 कंटेस्टेंट मौजूद हैं। सलमान खान के इस सीजन को तान्या मित्तल के नाम से याद किय ...और पढ़ें

तान्या मित्तल को मिला उसका पहला टीवी शो/ फोटो- Instagram
HighLights
तान्या मित्तल को मिला उनका पहला टीवी सीरियल?
इस निर्माता ने ऑफर किया उन्हें टीवी शो
यूजर्स बोले-अनुपमा का क्या होगा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तान्या मित्तल इस सीजन की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट हैं। पहले दिन से ही वह एक ऐसी बिग बॉस 19 की सदस्य हैं, जिनसे जुड़ी बातें घर के बाहर सोशल मीडिया पर तो हो ही रही हैं, लेकिन शो में गौरव खन्ना से लेकर अमाल मलिक, फरहाना भट्ट सहित हर किसी की बातों में उनका नाम शामिल जरूर होता है।
शो में तान्या मित्तल को सिर्फ फेकूचंद ही नहीं कहा गया, बल्कि उनके बात-बात पर रोने का भी काफी मजाक उड़ाया गया है। अब हाल ही में रिपोर्ट्स की तो तान्या मित्तल के इन्हीं आसुओं ने उन्हें उनका पहला शो दिलाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरियल की दुनिया में तान्या मित्तल की एंट्री होने जा रही है। उन्हें उनका पहला शो किसने ऑफर किया, नीचे पढ़ें पूरी डिटेल्स:
तान्या मित्तल को किसने ऑफर किया उनका पहला सीरियल?
तान्या मित्तल (Tanya Mittal) शो में कई बार ये कहती हुई नजर आईं हैं कि उन्हें टीवी शोज में काम करना है। अब उनका ये ख्वाब एकता कपूर पूरा करने जा रही हैं। टेली चक्कर की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब टीवी की ड्रामा क्वीन एकता कपूर 'नागिन-7' (Naagin 7) के प्रमोशन के लिए आई थीं, तो उन्होंने तान्या मित्तल को एक ऑफर दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एकता कपूर ने खुद तान्या मित्तल को अपने आगामी टीवी शो में एक रोल ऑफर किया था।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Elimination: बाल-बाल बचीं मालती! सबसे मजबूत कंटेस्टेंट की शो से हुई विदाई, TRP पर पड़ेगा असर?
उन्होंने कहा था, "तान्या, आप जैसे ही घर से बाहर आओगी, सीधा मेरे शो के लिए काम करोगी"। एकता कपूर की इस अनाउंसमेंट के बाद तान्या की खुशी का ठिकाना नहीं था।
-1763804192398.jpg)
यूजर्स ने बताया तान्या मित्तल को मिलेगा कैसा रोल?
इस पोस्ट को देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग तान्या मित्तल को एकता कपूर की तरफ से ऑफर मिलने पर खुशी जता रहे हैं, तो वहीं कुछ उनका मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "इसको तो पक्का रोने-धोने वाला सीन मिलेगा"। दूसरे यूजर ने लिखा, "तान्या मित्तल के आने से एकता कपूर का शो जरूर सुपरहिट होगा"।
खबरें और भी
-1763804354359.jpg)
एक अन्य यूजर ने लिखा, "मुबारक हो तान्या मित्तल.. लोग एकता कपूर के सीरियल के लिए कितना ऑडिशन देते हैं, लेकिन आपको सिर्फ बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में रोकर ही ये रोल मिल गया है"। एक अन्य यूजर ने तो ये तक लिख दिया कि तान्या मित्तल रोने के मामले में 'अनुपमा' को भी पीछे छोड़ देंगी।