Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 19: अमाल मलिक के भाई अरमान ने लगाया तान्या मित्तल पर इल्जाम, बोले- 'वह मेरे खिलाफ...'

    Updated: Wed, 19 Nov 2025 11:46 PM (IST)

    Bigg Boss 19 Family Week: सलमान खान के शो में ये हफ्ता सभी कंटेस्टेंट्स के लिए काफी इमोशनल रहा है। जहां गौरव से मिलने उनकी पत्नी आकांक्षा आईं, तो वहीं ...और पढ़ें

    अरमान मलिक ने साधा तान्या मित्तल पर निशाना/ फोटो- Instagram

    अरमान मलिक ने साधा तान्या मित्तल पर निशाना/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. अमाल को मिली तान्या से दूर रहने की नसीहत

    2. अरमान मलिक ने लगाया तान्या मित्तल पर आरोप

    3. क्या एक हफ्ते में दिखेगा घर में बड़ा झगड़ा?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 19 में जिस भी कंटेस्टेंट के घरवाले आ रहे हैं, उनके निशाने पर सबसे पहले अगर कोई आया, तो वह थीं तान्या मित्तल। सलमान खान के शो के इस सीजन की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट तान्या मित्तल पर जहां अशनूर के पिता ने आते ही चुप्पी साधकर अपना गुस्सा व्यक्त किया, तो वहीं अब अरमान मलिक ने भी उन पर इल्जाम लगाए। 

    बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) के फैमिली वीक में अमाल मलिक के छोटे भाई अरमान ने आकर उन्हें सरप्राइज दे दिया। अरमान ने जहां अमाल मलिक को उनकी गलतियां गिनवाई, वहीं उनके गेम को अप करने के लिए मोटिवेट भी किया। हालांकि, इसी बीच सिंगर अरमान ने तान्या मित्तल पर एक इल्जाम भी लगा दिया।

    अमाल को दी तान्या से दूर रहने की नसीहत 

    फैमिली वीक में जब अमाल मलिक (Amaal Malik) ने अपने भाई अरमान को अंदर आते हुए देखा, तो वह काफी इमोशनल हो गए। अरमान के अंदर आते ही अमाल ने सबसे पहले पापा की नाराजगी को लेकर पूछा, क्योंकि कुछ दिनों पहले सिंगर ने अपने पिता को फेलियर बताया था। इस बात के जवाब में अरमान ने कहा 'वह बिल्कुल ठीक हैं और चिल हैं'। 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: भाई अरमान मलिक को देख फूट-फूटकर रोए Amaal Malik, ये नजारा कर देगा आपको इमोशनल

    हालांकि, बातों ही बातों में अरमान ने तान्या मित्तल को लपेटे में लेते हुए भाई अमाल मलिक को उनसे दूर रहने की नसीहत दे दी। अरमान ने कहा तान्या ने मेरे खिलाफ 'एंटी-अरमान' की कहानी गढ़ने की बिग बॉस हाउस में कोशिश की है, जो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। उन्होंने साथ ही अमाल मलिक को तान्या मित्तल (Tanya Mittal) से कोसों दूर रहने की नसीहत भी दी। अरमान ने कहा शुरुआत में उनकी दोस्ती अच्छी थी, लेकिन तान्या का अचानक फ्लिप होना उन्हें पसंद नहीं आया। 

    खबरें और भी

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

    अमाल-तान्या के बीच हुई खूब लड़ाई 

    आपको बता दें कि जब बिग बॉस की शुरुआत हुई थी, तो तान्या और अमाल की दोस्ती काफी अच्छी थी। हालांकि, 10वें हफ्ते के बाद उनकी दोस्ती में दरार पड़ने लगी। अमाल ने तान्या मित्तल को लड़ाई में 'ढोंगी' से लेकर दोगली तक कई बातें कहीं, वहीं तान्या ने भी अमाल को एक अच्छा इंसान बनने की सलाह दे डाली। 

    फिनाले से 2 हफ्ते दूर फिलहाल बिग बॉस 19 में अभी 9 कंटेस्टेंट्स बचे हुए हैं, जिनमें से वोटिंग लिस्ट(Bigg Boss 19 Voting) में सबसे पीछे कुनिका, अमाल और मालती चल रहे हैं। अब तीनों में से किसका सफर बिग बॉस 19 में खत्म होगा, ये देखना दिलचस्प होगा। 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: फरहाना भट्ट की मम्मी बनी रोस्ट मास्टर, वन लाइनर से कर दी इन कंटेस्टेंट्स की बोलती बंद