Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 19: खोदा पहाड़ निकली चुहिया! अपने ही झूठ के जाल में फंसीं Tanya Mittal, एक्टर ने खोल दी सारी पोल

    Updated: Fri, 29 Aug 2025 02:42 PM (IST)

    Bigg Boss 19 विवादित शो बिग बॉस सीजन 19 में आईं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल (Tanya Mittal) ने आते ही रिवील किया कि उनका बहुत बड़ा बिजनेस है ...और पढ़ें

    तान्या मित्तल के दावों का खुल गया राज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    तान्या मित्तल के दावों का खुल गया राज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. तान्या मित्तल के होम टाउन गया एक्टर
    2. तान्या मित्तल के दावों का खुला राज
    3. तान्या मित्तल के पास नहीं कोई बॉडीगार्ड

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 19 में आईं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल (Tanya Mittal) सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रही हैं। जब से वह शो में आई हैं, तभी से वह कभी अपनी रईसी दिखाती हुई नजर आती हैं तो कभी खुद को संस्कारी बताती हैं। शो के कंटेस्टेंट्स ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। अब उनको लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है।

    जैसा कि आप जानते हैं कि तान्या मित्तल कई बार बिग बॉस के घर में शेखी मार चुकी हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद के दम पर अपना टैक्सटाइल का बिजनेस खड़ा किया और उनके कई फैक्ट्रीज हैं। वह बॉडीगार्ड लेकर चलती हैं, क्योंकि उन्हें अच्छा लगता है और यहां तक कि उनका परिवार भी बिना बॉडीगार्ड के बाहर नहीं निकलता है। 

    तान्या के पास नहीं है कोई बॉडीगार्ड?

    अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्टर माधव शर्मा तान्या की सच्चाई जानने के लिए उनके होम टाउन ग्वालियर गए और उन्हें जो पता चला, वो शॉकिंग था। माधव ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियोज शेयर किए हैं। एक में उन्होंने कहा, "मैंने पता कर लिया है कि तान्या मित्तल कौन है, कहां से है, क्या करती है, क्या सिस्टम है उसका? कार्तिक आर्यन (एक्टर) वो आता जाता है, उसके माता-पिता वहां रहते हैं, उनको सिक्योरिटी नहीं मिली। सिंधिया जो वहां का सबसे बड़ा राजा है, वो सिक्योरिटी लेकर नहीं चलते और इनको (तान्या) ग्वालियर में भी कोई नहीं जानता। जब मैंने किसी से पता करवाया तो वे पूछ रहे हैं कि यह कौन हैं?"

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में बोल्ड हसीना की वाइल्ड कार्ड एंट्री, निशाने पर Tanya Mittal, कहा- 'कैमरे के सामने ब्लाउज...'

    View this post on Instagram

    A post shared by 𝐌𝐀𝐃𝐇𝐀𝐕 𝐒𝐇𝐇𝐀𝐑𝐌𝐀 (@madhavshharma)

    तान्या मित्तल के बिजनेस की सच्चाई

    माधवन शर्मा ने आगे कहा, "जो कह रही हैं ना कि बहुत बड़ा कारोबार फैला हुआ है, फैक्ट्रीज हैं। भाई एक छोटी सी गिफ्ट हैंपर की फैक्ट्री है और इंस्टाग्राम पर फेमस होने के बाद इनका ऑनलाइन कपड़ों का बिजनेस चल गया। बस और कुछ नहीं है। बस हउआ बनाया हुआ है। जनता पागल ना बने। सिर्फ रील्स देखकर उसकी फैन ना बने। इंसान को देखें, परखें और फिर उसका फैन बनें।"

    यह भी पढ़ें- Tanya Mittal से पहले Bigg Boss के ये कंटेस्टेंट्स रहें फुल ड्रामेबाज, ट्रोलिंग के बाद भी बने लंबी रेस के घोड़े

    खबरें और भी