विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 19: 'बकलावा' तो है बहाना, इस कारण से दुबई के चक्कर काटती हैं Tanya Mittal?

Published: Tue, 16 Sep 2025 02:14 PM (IST)

बिग बॉस सीजन 19 में तान्या मित्तल किसी न किसी वजह से चर्चा में आ ही जाती हैं। जब से ...और पढ़ें

बकलावा नहीं इस कारण तान्या मित्तल जाती हैं दुबई/ फोटो- Instagram
बकलावा नहीं इस कारण तान्या मित्तल जाती हैं दुबई/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. बकलावा नहीं इस कारण दुबई जाती हैं तान्या मित्तल
  2. हर 15 दिन में काटती हैं इन्फ्लुएंसर दुबई के चक्कर
  3. बकलावा के बहाने दुबई में क्या करती हैं तान्या?

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'यू कैन लव हर, यू कैन हेट हर, बट यू कांट इग्नोर हर...', कुछ ऐसा ही है सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल का हाल। इस सीजन की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट में से एक तान्या मित्तल जब से घर में आई हैं, तब से किसी न किसी कारण की वजह से चर्चा में रहती ही हैं।

कभी वह अपने घर को महल जैसा बताती हैं और खुद को प्रिंसेस बताती हैं, तो कभी वह ये हिंट देती हैं कि उनका अफेयर विधायक के साथ था। तान्या मित्तल एक और कारण से सुर्खियों में काफी आती हैं और वह है बकलावा के लिए उनका ऑब्सेशन। तान्या ने बताया था कि वह 'बकलावा' खाने के लिए दुबई जाती हैं। हालांकि, ये बात उनके घर की तरह सरासर झूठ निकली। वह क्यों हर 15 दिन में दुबई के चक्कर काटती हैं, इसका खुलासा हो चुका है।

बकलावा नहीं इस कारण दुबई जाती हैं तान्या मित्तल?

बीते दिनों बिग बॉस 19 में गौरव खन्ना और मृदुल तिवारी तान्या मित्तल के लाइफस्टाइल को लेकर काफी बातचीत करते हुए दिखाई दिए। मृदुल ने गौरव को बताया कि वह तान्या के एक्स ब्वॉयफ्रेंड को जानते हैं और उन्होंने ही ये बताया था कि इन्फ्लुएंसर कई चीजें फेंक बताती हैं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Nominations: तान्या मित्तल से बड़ी धोखेबाज निकली ये कंटेस्टेंट, दोस्त की पीठ पर घोंपा खंजर?

मृदुल से बातचीत के बाद जब गौरव ने तान्या को पूछा कि ग्वालियर में उनका घर कहां है, तो तान्या ने बताया सिटी सेंटर। इसके बाद जब गौरव ने ये पूछा कि क्या वह सच में 'बकलावा' खाने के लिए दुबई जाती हैं, तो तान्या ने पहले तो बात टालने की कोशिश की, लेकिन बाद में गौरव को बता दिया कि वह 'बकलावा' के बहाने वहां पर कुछ इंवेस्टर्स से मिलने जाती हैं, क्योंकि वह वहां पर बिजनेस ओपन करने का प्लान कर रही हैं। इतना ही नहीं, तान्या ने ये भी बताया कि हर 15 दिन में उनका एक चक्कर वहां पर लगता है, लेकिन वह ये अभी किसी को नहीं बताना चाहती हैं।

कुछ दिनों पहले ही वायरल हुई थी तान्या के घर की वीडियो

तान्या मित्तल की बात सुनने के बाद जब उन्होंने मृदुल को ये बात बताई, तो उन्हें लगा कि वह झूठ बोल रही हैं। हालांकि, गौरव ने तुरंत कहा कि वह तान्या को बेनिफिट ऑफ डाउट देना चाहेंगे, क्योंकि वह इतना बड़ा झूठ क्यों बोलेंगी। वह खुद कभी ग्वालियर नहीं गए हैं, तो उन्हें बिल्कुल भी जानकारी नहीं है।

आपको बता दें कि इससे पहले जब तान्या ने ये दावा किया था कि वह ग्वालियर में महल जैसे घर में रहती हैं और किचन में जाने तक के लिए लिफ्ट लगी हुई है, तो कई लोग इस पर यकीन नहीं कर पा रहे थे। कुछ ही दिनों में एक जांच पड़ताल के बाद तान्या के घर की एक वीडियो सामने आई, जिसमें वह सिर्फ 2 मंजिला इमारत की एक बिल्डिंग में रहती थीं।

यह भी पढ़ें- 'पूरे देश में उसके जैसा विधायक...' Tanya Mittal ने ब्वॉयफ्रेंड पर मारी शायरी, सुनकर चौंक गए शहबाज