Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 19 में कन्फर्म हुई इस पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस की एंट्री! सलमान खान के शो में लगेगा ग्लैमर का तड़का

    Updated: Wed, 20 Aug 2025 06:41 PM (IST)

    टीवी का सबसे चर्चित शो बिग बॉस 19 जल्द ही शुरू होने वाला है। सलमान खान इसे होस्ट करेंगे। अब शो से एक पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस का नाम जुड़ गया है। आइए जानत ...और पढ़ें

    सलमान खान के शो में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री (Photo Credit- IMDb)
    सलमान खान के शो में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री (Photo Credit- IMDb)

    HighLights

    1. बिग बॉस 19 का सभी को बेसब्री से इंतजार है
    2. सलमान खान के शो में होगी इस एक्ट्रेस की एंट्री
    3. बिग बॉस में लगाएंगी ग्लैमर का तड़का

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी का सबसे चर्चित और कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 19 एक बार फिर सुर्खियों में है। सलमान खान बतौर होस्ट फिर से टीवी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। शो प्रीमियर के बेहद करीब पहुंच चुका है। इससे पहले लोगों तक लगातार शो से जुड़े रोचक अपडेट सामने आ रहे हैं। इस बीच रियलिटी शो से पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस का नाम जुड़ रहा है।

    सलमान खान के शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट की पॉपुलैरिटी डबल हो जाती है। कुछ लोग तो डूबते करियर को बचाने के लिए भी भाईजान के शो का हिस्सा बनते हैं। अब अपडेट सामने आया है कि शो में टीवी की एक मशहूर एक्ट्रेस की एंट्री होगी, जिसका नाम जानकर आपकी एक्साइटमेंट भी शो को लेकर बढ़ जाएगी।

    बिग बॉस 19 में होगी इस एक्ट्रेस की एंट्री

    बिग बॉस ताजा खबर की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान के शो में इस बार टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस वहबिज दोराबजी नज़र आ सकती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस को उनके पॉपुलर सीरियल प्यार की एक कहानी से पहचान मिली। अब उनकी एंट्री को लेकर कहा जा रहा है कि उनका नाम शो के लिए लगभग फाइनल हो चुका है। हालांकि, अभी एक्ट्रेस की तरफ से शो में नजर आने से जुड़ी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: सलमान खान के शो को मिली 12वीं कन्फर्म कंटेस्टेंट! बिग बॉस में मचाएंगी धमाल

    फैंस इस अपडेट के सामने आने के बाद एक्साइटेड हैं, क्योंकि वहबिज दोराबजी अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अगर बीबी हाउस में उनकी एंट्री होती है, तो घर में ग्लैमर का तड़का लगेगा और उनकी पर्सनैलिटी भी स्ट्रॉन्ग है, जिससे दर्शकों का पूरा मनोरंजन होगा।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    सलमान खान का शो कब शुरू होगा?

    सुपरस्टार सलमान खान का यह पॉपुलर रियलिटी शो 24 अगस्त से टीवी पर दस्तक देगा। मेकर्स ने प्रोमो शेयर कर इसकी जानकारी दी थी कि बिग बॉस टीवी से पहले जियो हॉटस्टार पर दस्तक देगा।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: टीवी की टीआरपी बढ़ाने आ रहे हैं सलमान खान! कब और कहां देख पाएंगे बिग बॉस का नया सीजन?