यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 19: टीवी की इस पॉपुलर एक्ट्रेस की हुई सलमान खान के शो में एंट्री! लगाएंगी ग्लैमर का तड़का
कलर्स टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 19 (Bigg Boss 19) का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। सलमान खान इस बार भी शो को होस्ट करेंगे। रियलिट ...और पढ़ें

HighLights
- बिग बॉस 19 का सभी को इंतजार है
- सलमान खान के शो का न्योता इस पॉपुलर एक्ट्रेस को मिला
- रियलिटी शो में लगाएगी ग्लैमर का तड़का
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस के अपकमिंग सीजन का सभी को इंतजार रहता है। इन दिनों सीजन 19 को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट का ठिकाना नहीं है। सलमान खान बतौर होस्ट एक बार फिर छोटे पर्दे पर नजर आएंगे। बिग बॉस 19 में कई चीजें खास होने वाली हैं। इनमें से एक यह भी है कि नया सीजन 5 महीने से ज्यादा समय तक चलेगा और इसे तीन महीने तक सलमान होस्ट करेंगे और बाकी समय के दौरान फराह खान, करण जौहर और अनिल कपूर में से कोई नजर आएगा। हालांकि, फिनाले एपिसोड में सलमान खान ही मौजूद रहेंगे।
मेकर्स लगातार शो के लिए कंटेस्टेंट्स को अप्रोच कर रहे हैं। सोशल मीडिया स्टार्स से लेकर पॉपुलर टीवी सितारों को शो के लिए अप्रोच किया गया है। इस बीच अपडेट सामने आया है कि एक पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस को शो का ऑफर मिला है।
इस टीवी एक्ट्रेस को मिला सलमान के शो का न्योता
विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का न्योता टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या को भेजा गया है। बिग बॉस ताजा खबर के इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ा नया अपडेट शेयर किया गया है कि पहले उनके कुंडली भाग्य के ऑनस्क्रीन पार्टनर धीरज धूपर को शो का ऑफर दिया गया और इसके बाद अब श्रद्धा को न्योता भेजा गया है।

Photo Credit- Instagram
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: कजरारे नैनों वाली ये वायरल गर्ल लेंगी सलमान खान के शो में एंट्री? कभी बेचा करती थी माला
मेकर्स इस ऑनस्क्रीन जोड़ी को शो में लाना चाहते हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इसके लिए दोनों को मोटी रकम ऑफर की गई है। फिलहाल दोनों ही शो के बारे में विचार कर रहे हैं। हालांकि, श्रद्धा और धीरज ने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया फिलहाल तक नहीं दी है।
खबरें और भी

बिग बॉस 19 की क्या होगी इस बार थीम?
टीवी लवर्स के लिए बिग बॉस 19 थोड़ा स्पेशल साबित होगा। इस बार शो की थीम कंटेस्टेंट्स को मुश्किल में डालने वाली होगी। इस बार की थीम पिछले तमाम सीजन से बिल्कुल अलग होने वाली है, जो कि Rewind है। इससे यह साफ हो जाता है कि सलमान खान सभी को कुछ पुरानी चीजों को आभास करवा सकते हैं।