Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कौन हैं कंटेस्टेंट Farhana Bhatt? 24 घंटे में ही Bigg Boss 19 से हुईं एक्विट या है कोई ट्विस्ट

    Updated: Tue, 26 Aug 2025 11:17 AM (IST)

    Bigg Boss 19 छोटे पर्दे का लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 19 हाल ही में शुरू हुआ है। इसके साथ ही शो का पहला एक्विशन भी हो गया है जिसके आधार पर फरहाना भट् ...और पढ़ें

    बिग बॉस 19 से बाहर हुईं फरहाना भट्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
    बिग बॉस 19 से बाहर हुईं फरहाना भट्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कलर्स टीवी चैनल पर रियलिटी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का आगाज हो गया है। इस बार सलमान खान के इस शो में 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली है। लेकन 24 घंटे के बाद ही शो का पहला एविक्शन हो गया है और फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) घर से बेघर होने वालीं पहली कंटेस्टेंट बनी हैं। लेकिन इसमें भी एक ट्विस्ट है। उसे जानने से पहले आप एक बार फरहाना भट्ट के बारे में जान लें आखिर वह कौन हैं।

    कौन हैं फरहाना भट्ट?

    बीते रविवार को बिग बॉस सीजन 19 का ग्रैंड प्रीमियर का आयोजन हुआ है। इसमें बतौर कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट भी घर में शामिल हुई। लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि 24 घंंटे के भीतर ही फरहाना का एक्विशन हो गया है। गौर किया जाए फरहाना भट्ट की प्रोफाइल की तरफ तो वह मूलरूप से कश्मीर की रहने वालीं हैं और एक एक्ट्रेस हैं। 

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    हिंदी सिनेमा में अभिनेत्री के तौर पर उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई है। लैला मजनू और नोटबुक जैसी मूवीज के जरिए अपनी  अदाकारी का जलवा बिखेरा है और अब उनको अपना हुनर दिखाने का मौका सलमान खान के शो बिग बॉस 19 ने नहीं दिया है। लेकिन पहले ही एपिसोड के बाद वह घर से बाहर हो गई हैं।

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    इसका कारण ये है कि पहले दिन बिग बॉस ने सभी घरवालों को एक टास्क दिया था और कहा था कि घर में 15 बेड हैं और 16 कंटेस्टेंट्स हैं। इस आधार पर एक ऐसे सदस्य का नाम बताएं जो, घर में रहने लायक नहीं हैं। इस मामले में फरहाना भट्ट कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी का नाम लिया, लेकिन बाकी सभी सदस्य ने फरहाना का नाम लिया और इस वजह से उन्हें एक्विट किया। मालूम हो कि फरहाना भट्ट के एटीट्यूड पर काफी सवाल उठे।

    खबरें और भी

    एक्विशन में छिपा है ट्विस्ट

    फरहाना भट्ट के बिग बॉस 19 के एक्विशन में महा ट्विस्ट छिपा हुआ है। दरअसल सच्चाई ये है कि फरहाना अभी पूरी तौर से शो से बाहर नहीं हुई हैं। बल्कि, बिग बॉस ने उन्हें सीक्रेट रूम में रखा है और वहां से वह सभी सदस्यों की बातें सुन रही हैं। आने वाले समय में वह बिग बॉस 19 में वापसी करती हुई दिखाई देंगी। 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: फर्स्ट वीक में 7 सदस्य हुए नॉमिनेट, स्टार कंटेस्टेंट पर घर से बाहर होने का खतरा

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: पहले ही दिन घर से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट! Amaal Mallik ने परिवार से रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी