Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss Season 2: सलमान खान नहीं थे सीजन 2 के होस्ट, इस एक्ट्रेस ने संभाली थी कमान; कौन बना था विनर?

    Updated: Tue, 05 Aug 2025 12:30 PM (GMT+05:30)

    बिग बॉस लवर्स के बीच सीजन 19 (Bigg Boss 19) की चर्चा चल रही है। टीवी पर शो का नया सीजन बेहद जल्द शुरू होने वाला है। हाल ही में मेकर्स ने इसकी अनाउंसमे ...और पढ़ें

    बिग बॉस 2 के होस्ट नहीं थे सलमान खान (Photo Credit- Jagran)
    बिग बॉस 2 के होस्ट नहीं थे सलमान खान (Photo Credit- Jagran)

    HighLights

    1. सलमान खान नहीं थे बिग बॉस 2 के होस्ट
    2. इस दिग्गज एक्ट्रेस ने संभाली थी होस्टिंग की कमान
    3. रोडीज में नजर आ चुके कंटेस्टेंट्स को मिली थी जीत

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का जिक्र अक्सर लोगों के बीच चलता है। सलमान खान बीते कई सीजन से इसमें बतौर होस्ट नजर आ रहे हैं। ऐसे में बिग बॉस का नाम आते ही लोगों के दिमाग में सलमान खी छवि आती है, लेकिन इसके शुरुआती सीजन में कई अलग-अलग होस्ट रहे हैं। सीजन 1 में अरशद वारसी नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने कभी शो में वापसी नहीं की।

    आज बात बिग बॉस के सीजन 2 की कर रहे हैं, क्योंकि इसमें होस्ट की जिम्मेदारी बॉलीवुड की एक पॉपुलर एक्ट्रेस ने निभाई थी। साथ ही जानते हैं कि बिग बॉस 2 की चमचमाती ट्रॉफी के साथ कितने करोड़ की प्राइज मनी विनर को मिली थी।

    शिल्पा शेट्टी बनी थीं बिग बॉस की होस्ट

    बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दे चुकी हैं। शायद आपको हैरानी होगी कि वह डांसिंग शो ही नहीं, रियलिटी शो बिग बॉस 2 में बतौर होस्ट नजर आई थी। शिल्पा ने अपने बेहतरीन काम से इस शो को दर्शकों के बीच हिट बना दिया।

    Photo Credit- IMDb

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: प्रीमियर से पहले ही आ जाएगा 'बिग बॉस 19' का फर्स्ट एपिसोड, अग्निपरीक्षा से गुजरेंगे कंटेस्टेंट्स?

    बिग बॉस सीजन 2 का विनर कौन बना था?

    टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 2 की ट्रॉफी आशुतोष कौशिक ने अपने नाम की थी। इस शो से पहले वह एमटीवी रोडीज में भी नजर आ चुके थे। आशुतोष ने कई मजबूत कंटेस्टेंट्स को फिनाले में पीछे छोड़कर ट्रॉफी के साथ कैश प्राइज अपने नाम किया।

    खबरें और भी

    Photo Credit- IMDb

    आशुतोष को प्राइज मनी के तौर पर 1 करोड़ रुपये दिए गए। उनके मिलनसार व्यक्तित्व ने उन्हें सीजन 2 में जीत दिलवाई। साथ ही, वह आज भी इस शो के शुरुआती सालों के सबसे यादगार विनर में से एक हैं। रोडीज से पॉपुलैरिटी मिलने के बाद उन्होंने बिग बॉस में एंट्री ली थी। शायद इस वजह से लोग उनके बारे में अच्छे से समझ पाए।

    सीजन 2 में ऐसा क्या था खास?

    बिग बॉस का दूसरा सीजन कई कारणों के चलते यादगार रहा था। दरअसल, इस सीजन में राजनीति से लेकर ग्लैमर इंडस्ट्री तक के कई मशहूर चेहेर नजर आए। इसके अलावा, शो में करवाए गए ट्विस्ट और टास्क ने दर्शकों को शो से बंधे रहने के लिए मजबूर कर दिया।

    बिग बॉस 19 की बात करें, तो 24 अगस्त से टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। यह सीजन टीवी के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर भी आएगा। 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss Season 1: कौन बना था बिग बॉस का पहला विनर? 15 स्टार्स कंटेस्टेंट्स ने लिया था हिस्सा, जानें सबकुछ