Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sukesh संग नाम जुड़ने के बाद एयरपोर्ट पर दिखीं निक्की तंबोली, ट्रोल बोले- ‘ये वही गुच्ची वाला बैग है ना जो... ?’

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Sat, 17 Sep 2022 10:16 PM (IST)

    सुकेश चंद्रशेखर ठगी केस में नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडीज के बाद अब टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना और निक्की तंबोली का नाम भी जुड़ गया है। इन दोनों ही एक्ट ...और पढ़ें

    Photo Credit : Nikki Tamboli photo from viral bhayani Instagram
    Photo Credit : Nikki Tamboli photo from viral bhayani Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। इन दिनों मनी लाॅन्ड्रिंग केस काफी चर्चा में बना हुआ है। इस केस में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े कई चैंकाने वाले खुलासों के साथ कई बड़े नाम भी जुड़ते नजर आ रहे हैं। सुकेश का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा है। इस लिस्ट में बाॅलीवुड से लेकर टीवी तक की एक्ट्रेसेस का नाम सामने आ रहा है। जैकलीन फर्नांडज और नोरा फतेही के बाद ‘बिग बाॅस 14‘ फेम निक्की तंबोली का नाम भी सुकेश के साथ जुड़ रहा है। इस मामले में निकी नाम सामने आने के बाद निक्की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उनके पास बैग देखकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।  

    मुंबई एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

    निक्की तंबोली का नाम सुकेश चंद्रशेखर मामले में सामने आने के बाद प्रवर्तन निदेशालय ‘ईडी‘ की चार्जशीट के मुताबिक, सुकेश ने निक्की तंबोली को साढ़े 3 लाख का एक ब्रांडेड बैग गिफ्रट दिया गया है। निक्की ने जेल में सुकेश से मुलाकात भी की थी। वहीं हाल ही में निक्की रात को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट की गईं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक फुल टी शर्ट और ब्लैक ट्राउजर पहना था। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग पर्स ले रखा था। वहीं उनके हाथ में फोन देखा जा सकता है। एयरपोर्ट का वीडियो सामने आने के बाद वो जमकर ट्रोल की जा रही हैं।

     

    यह भी पढ़ें : Nikki Tamboli Hot look: बिग बॉस की निक्की तंबोली ने लेटेस्ट फोटोशूट से मचाया गदर, खुद को बताया 'लाखों में एक'

    बैग को लेकर यूजर्स ने किया ट्रोल

    निक्की तंबोली का वीडियो देख अब यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कई यूजर्स उन्हें कमेंट कर पूछ रहे हैं परेशान लग रही हो। वहीं कुछ ने उनके बैग को लेकर कमेंट किया। इस वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने कहा, ‘ये वही पर्स है क्या जो सुकेश ने दिया है?‘ वहीं एक दूसरा लिखता है, ‘साढ़े तीन लाख और गुच्ची बैग।‘ एक ने कहा, ‘सुकेश की वजह से अब निक्की लाइमलाइट में।‘