Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिग बॉस 13 में नजर आई Rashami Desai ने 'People' गाने पर किया बोल्ड डांस, फैंस ने कहा- कहर

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 22 Feb 2023 09:27 PM (IST)

    Rashami Desai Bold Video रश्मि देसाई टीवी एक्ट्रेस है। वह टीवी के कई शो और रियलिटी शो में नजर आ चुकी है। उनकी भूमिकाएं फैंस को भी काफी पसंद आती है। अब ...और पढ़ें

    Rashami Desai Bold Video: रश्मि देसाई टीवी एक्ट्रेस है।
    Rashami Desai Bold Video: रश्मि देसाई टीवी एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rashami Desai Bold Video: टेलीविजन एक्ट्रेस रश्मि देसाई का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें खूबसूरत आउटफिट पहनकर पीपल गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। रश्मि देसाई ने कई टेलीविजन शो में काम किया है। वह अपनी एक्टिंग के अलावा डांसिंग के लिए भी काफी फेमस है। वहीं, वह अक्सर अपनी फोटोशूट से जुड़ी अपडेट भी देती रहती है।

    रश्मि देसाई अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है

    एक्ट्रेस रश्मि देसाई सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है। उन्होंने कई ग्लैमरस और बोल्ड वीडियो भी शेयर किए हैं। हाल ही में, उन्होंने एक डांस वीडियो शेयर किया है। इसमें वह दिल खोलकर डांस करती नजर आ रही है। इस गाने के बोल पीपल है, जिसे लिबिंका ने गाया है।

    यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor ने पिता बनने के बाद की खुशी पर की बात, कहा- बेटी के जन्म से...

    View this post on Instagram

    A post shared by Rashami Desai (@imrashamidesai)

    रश्मि देसाई हुक स्टेप करने का प्रयास कर रही हैं

    रश्मि देसाई ने मल्टी कलर साड़ी पहन रखी है और वह हुक स्टेप करने का प्रयास कर रही हैं। उनके बाल बंधे हुए हैं। उन्होंने हल्का मेकअप कर रखा है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कई लोगों ने इस पर दिल और आग की इमोजी शेयर की है। इसे 1 घंटे में 68 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं, इस पर 2000 के कमेंट किए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: Javed Akhtar के पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान पर अब पाकिस्तानी कलाकारों ने लगाई फटकार, कहा- बेइज्जती कर...

    View this post on Instagram

    A post shared by Rashami Desai (@imrashamidesai)

    रश्मि देसाई ने रावण, परी हूं मैं जैसे कई शो में काम किया है

    रश्मि देसाई ने रावण, परी हूं मैं जैसे कई शो में काम किया है। उन्होंने उतरन में तपस्या ठाकुर की भूमिका निभाई थी। इसके बाद वह सलमान खान के शो बिग बॉस 13 और 15 में भी नजर आ चुकी है। वहीं, वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आई थी। रश्मि देसाई का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी खुश रहते है।

    खबरें और भी