Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: एल्विश यादव और आशिका भाटिया ने की सलमान खान के शो में एंट्री, सेट से वायरल हुई तस्वीरें

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 12 Jul 2023 06:13 PM (IST)

    Aashika Bhatia Elvish Yadav Photos Gone Viral From Bigg Boss OTT 2 बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। एल्विश ...और पढ़ें

    Aashika Bhatia, Elvish Yadav Photos Gone Viral From Bigg Boss OTT 2, Twitter
    Aashika Bhatia, Elvish Yadav Photos Gone Viral From Bigg Boss OTT 2, Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। Aashika Bhatia, Elvish Yadav Photos Gone Viral From Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही है। शो में शामिल होने के लिए कई सेलेब्स के नाम सामने आए। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा एल्विश यादव, आशिका भाटिया और पलक पुरसवानी के नामों की चर्चा थी। वहीं, सेट से वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की तस्वीरें खुद सामने आ गई है।

    एल्विश यादव और आशिका भाटिया सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। दोनों तगड़ी फैन फॉलोइंग रखते हैं। ऐसे में बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के फैंस भी उनकी बेसब्री से राह देख रहे थे। अब शो के सेट से एल्विश यादव और आशिका भाटिया की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

    सेट से सामने आई तस्वीरें

    बिग बॉस से जुड़ी अपडेट शेयर करने वाले एक फैन पेज द खबरी ने सोशल मीडिया पर एल्विश यादव और आशिका भाटिया की तस्वीरें शेयर की है। दोनों सेट पर दोनों के साथ मनीषा रानी भी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही एल्विश यादव और आशिका भाटिया की बिग बॉस ओटीटी में एंट्री कन्फर्म हो गई है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा करना बाकी है।

    आशिका ने किया कन्फर्म

    आशिका भाटिया ने बुधवार को अपनी इंस्टा स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया था। इसके साथ ही उन्होंने बिग बॉस ओटीटी 2 में जाने की ओर इशारा भी किया था। आशिका ने लिखा, "जिंदगी में एक बड़ा बदलाव होने वाला है। कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूर रहूंगी। आपसे दूसरी तरफ से मिलती हूं। लव आशिका भाटिया।" एक्ट्रेस के इस पोस्ट के बाद से बिग बॉस ओटीटी 2 में उनकी एंट्री को कंफर्म माना जा रहा है।

    खबरें और भी

    एल्विश का वायरल हुआ वीडियो

    वहीं, एल्विश यादव की बात करें तो बिग बॉस ओटीटी 2 को लेकर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस उनसे सलमान खान के शो में जाने को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। इस पर एल्विश ने भी कुछ मजेदार जवाब दिए।