Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: 'हमने नफरत नहीं फैलाई, गर्व है हमें', अभिषेक मल्हान के भाई ने फिनाले से पहले दिया मैसेज

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 14 Aug 2023 06:03 PM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 Grand Finale बिग बॉस ओटीटी 2 का ग्रैंड फिनाले कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। इस सीजन की ट्रॉफी उठाने के लिए पांच कंटेस्टेंट्स मुकाब ...और पढ़ें

    Bigg Boss OTT Season 2 Grand Finale, Instagram
    Bigg Boss OTT Season 2 Grand Finale, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 Grand Finale: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 अपने फिनाले में पहुंच चुका है। 14 अगस्त रात 9 बजे से शो का ग्रैंड फिनाले भी शुरु हो जाएगा। इसके साथ ही बिग बॉस ओटीटी के इस सीजन को अपना विनर मिल जाएगा। बिग बॉस ओटीटी 2 में पांच कंटेस्टेंट्स आखिरी पड़ाव तक अपना सफर तय कर पाए हैं। इस लिस्ट में एल्विश यादव, अभिषेक यादव, बेबिका धुर्वे, पूजा भट्ट और मनीषा रानी का नाम शामिल है। जीतने की रेस में सबसे आगे अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव चल रहे हैं।

    बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले के 24 घंटे पहले से दोनों ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे हैं। दोनों के फैंस अपने फेवरेट को जीताने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस बीच अब अभिषेक मल्हान के भाई निश्चय मल्हान (ट्रिगर्ड इंसान) ने एक वीडियो शेयर किया है, जो खुद भी एक इन्फ्लुएंसर हैं।

    अभिषेक के भाई ने किया खुलासा

    निश्चय मल्हान ने अपने ग्रैंड फिनाले से पहले एक एक वीडियो बनाया, जिसकी कुछ सेकेंड की क्लिप उन्होंने अभिषेक मल्हान की इंस्टा स्टोरी में भी पोस्ट किया है। वीडियो में निश्चय मल्हान ने बताया कि उन्होंने अपने भाई अभिषेक मल्हान को जीताने के लिए कोई नफरत नहीं फैलाई और उन्हें इस बात पर गर्व है।

    दोस्तों ने नहीं किया सपोर्ट

    ट्रिगर्ड इंसान ने ये भी बताया कि उन्होंने उन सभी को नोटिस किया है, जिन्होंने उनके भाई को सपोर्ट किया और वो भी उनकी नजरों में आ गए, जो सपोर्ट देने के वक्त पीछे हट गए। निश्चय मल्हान ने कहा कि वो जिन्हें दोस्त समझते थे उन्होंने उन्हें धोखा दिया है।

    खबरें और भी

    एल्विश पर लगाया था नेगेटिव पीआर का आरोप

    बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 2 में हुए फैमिली वीक के दौरान अभिषेक मल्हान ने एल्विश यादव पर इल्जाम लगाया था कि वो बाहर उनकी नेगेटिव पीआर करवा रहे हैं। अभिषेक ने खुलासा किया था कि उन्हें खबर मिली है कि बाहर एल्विश के लोग उनके खिलाफ बात कर रहे हैं। इस पर एल्विश ने जवाब देते हुए कहा था कि अगर ऐसा हो भी रहा है तो उन्हें कैसे पता होगा, क्योंकि वो तो बिग बॉस के घर के अंदर हैं।