Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: अभिषेक मल्हान के दोस्त ने फोड़ा जिया-फलक का भांडा, बताया- कौन हैं यूट्यूबर के सच्चे दोस्त

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Mon, 24 Jul 2023 11:31 AM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 के वीकेंड का वार में अभिषेक मल्हान के दोस्त महेश केशवाल आए और उन्होंने अभिषेक को खुलकर बताया कि बिग बॉस के ...और पढ़ें

    Bigg Boss OTT 2 Abhishek Malhan friend warned him to stay away from Jiya Shankar Falaq Naaz. Photo- Instagram
    Bigg Boss OTT 2 Abhishek Malhan friend warned him to stay away from Jiya Shankar Falaq Naaz. Photo- Instagram

    HighLights

    1. अभिषेक मल्हान को आगाह करते दिखे उनके दोस्त
    2. वीकेंड का वार में अभिषेक के दोस्त ने किया ये खुलासा
    3. अभिषेक को बताया- कौन है उनका दोस्त और दुश्मन

     नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT Season 2: विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में पिछले एक महीने में कई रिश्ते बदले। कुछ दोस्त से दुश्मन बन गए और कुछ ने गलतफहमी को दूर करके दोस्ती कर ली। पिछले कुछ समय से बिग बॉस के घर में जिया शंकर (Jiya Shankar) और अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) की नजदीकियों की चर्चा हो रही थी।

    जिया और अभिषेक अक्सर एक-दूसरे के साथ फ्लर्ट करते हुए नजर आए। बाहर तो उनके नाम का हैशटेग 'अभिया' भी बन गया है। हालांकि, अभिषेक के फैंस का मानना है कि जिया शंकर, अभिषेक के साथ सिर्फ फायदे के लिए दोस्ती कर रही हैं। एलिमिनेशन से बचने के लिए वह अभिषेक के साथ क्लोज हो रही हैं। खुद अभिषेक के बेस्ट फ्रेंट भी उन्हें आगाह करते हुए नजर आए।

    अभिषेक मल्हान को दोस्त ने किया आगाह

    दरअसल, रविवार का वार में अभिषेक मल्हान के दोस्त महेश केशवाल आए। उन्होंने अभिषेक को न्यूट्रल गेम खेलने के लिए तारीफ की। साथ ही दोस्तों को लेकर आगाह किया। महेश ने बताया कि उनके कौन सच्चे दोस्त हैं और कौन नहीं। महेश शो में कहते हैं कि अभिषेक को एल्विश यादव (Elvish Yadav), मनीषा रानी (Manisha Rani) और आशिका भाटिया के साथ रहे, क्योंकि ये उनके सच्चे दोस्त हैं।

    साथ ही महेश ने अभिषेक को पहले हिंट दिया कि उन्हें उन लोगों से बचकर रहना चाहिए, जो मुंह पर स्वीट बनते हैं और पीठ पीछे बुराई करते हैं। साथ ही जब भी नॉमिनेट होते हैं तो अभिषेक से क्लोज आने लगते हैं। सलमान खान ने उनसे कहा कि वह नाम ले सकते हैं। फिर महेश ने जिया शंकर और फलक नाज का नाम लिया। 

    जिया-फलक की सच्चाई जानने के बाद अभिषेक ने दिया जवाब

    अभिषेक ने तंज कसा कि जो उनके साथ बुरा करेगा, उनका पत्ता कटता जाएगा। एक का कट ही चुका है। वह फलक के बारे में बात करते हैं, जो बीते एपिसोड में एलिमिनेट हो गईं। घरवालों ने उन्हें सबसे वीक कंटेस्टेंट बताया, जिसके बाद फलक बेघर हो गईं। फलज और जिया की सच्चाई बताने पर लोग सोशल मीडिया पर अभिषेक के दोस्त की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    खबरें और भी