Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: इस कंटेस्टेंट ने तोड़े वोटिंग के सारे रिकॉर्ड, फैंस ने घोषित किया 'बिग बॉस ओटीटी 2' का विनर

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 23 Jul 2023 11:39 AM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 बिग बॉस ओटीटी 2 दिन प्रतिदिन मनोरंजक होता जा रहा है। जब से जिया शंकर ने एल्विश को सर्फ वाला पानी पिलाया है तब से फैंस के लिए जिया के ल ...और पढ़ें

    File Photo of Elvish Yadav, Manisha Rani and Abhishek Malhan
    File Photo of Elvish Yadav, Manisha Rani and Abhishek Malhan

    HighLights

    1. 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर की फैंस ने की घोषणा
    2. टॉप पर चल रहे तीन कंटेस्टेंट
    3. वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की गेम स्ट्रेटेजी पर दिल हारे फैंस

    नई दिल्ली, जेएनएन। कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' (Bigg Boss OTT 2) में एक से बढ़कर एक धुरंधर कंटेस्टेंट्स मौजूद हैं। बेबिका ध्रुव, जद हदीद, अविनाश सचदेव, फलक नाज, पूजा भट्ट जैसे कंटेस्टेंट्स की वजह से शो की टीआरपी वैसे ही बनी रहती है। इस बीच वाइल्ड कार्ड एंट्री एल्विश यादव और आशिका भाटिया के आने से गेम थोड़ा और मजेदार हो गया है।

    पसंद किए जा रहे एल्विश यादव

    सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव ने जब से 'बिग बॉस ओटीटी 2' में कदम रखा है, तब से पूरा गेम ही पलट गया है। वह जनता के पसंदीदा और हाउस के सबसे फेमस कंटेस्टेंट बन गए हैं। अपने गेम प्लान से उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसा तहलका मचाया है कि मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान जैसे सितारों तक को पीछे छोड़ दिया है। एल्विश की पर्सनालिटी और गेम खेलने की स्टाइल उनके चाहने वालों को काफी पसंद है। यही वजह है कि फैंस ने अभी से उन्हें 'बिग बॉस ओटीटी 2' का विनर घोषित कर दिया है।

    ट्रेंड हुए एल्विश यादव

    एल्विश यादव के तौर तरीके लोगों को इतने पसंद आए कि सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें 'बिग बॉस ओटीटी 2' का विनर घोषित कर दिया है। कुछ ने उन्हें असली किंग तक बता दिया है। दरअसल, 'बिग बॉस ओटीटी 2' के लिए एलिमिनेशन राउंड के लिए वोटिंग होनी थी। इसमें वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एल्विश को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। रिपोर्ट्स के आधार पर उन्हें 6.5 मिलियन से ज्यादा वोट मिले हैं। दूसरे पायदान पर अभिषेक मल्हान और तीसरे पर जिया शंकर हैं।

    बेघर हुए दो कंटेस्टेंट

    इस हफ्ते बिग बॉस में डबल एविक्शन (Bigg Boss OTT 2 Eviction) होगा। फैन पेज 'बिग बॉस तक' के मुताबिक, जद हदीद और फलक नाज का शो से पत्ता कट जाएगा। दूसरी ओर आशिका भाटिया के भी घर से बेघर होने की चर्चा तेज है।

    खबरें और भी