Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: आकांक्षा पुरी ने KISS का मुद्दा बनाने पर मेकर्स को लताड़ा, कहा- 'दिक्कत थी तो टास्क रोक देते'

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 05 Jul 2023 11:09 AM (GMT+05:30)

    Bigg Boss OTT 2 Eliminated Contestant Akanksha Puri On Kiss Controversy विवादित शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 ने कई हदें पार कर दी। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा ...और पढ़ें

    Bigg Boss OTT 2 Eliminated Contestant Akanksha Puri On Kiss Controversy, Instagram
    Bigg Boss OTT 2 Eliminated Contestant Akanksha Puri On Kiss Controversy, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 Eliminated Contestant Akanksha Puri On Kiss Controversy: आकांक्षा पुरी ऐसी सेलिब्रिटी है, जो काम से ज्यादा विवादों को लेकर चर्चा में रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में नजर आ रही थीं। जहां जेड हदीद संग उनके लिपलॉक ने तहलका मचा दिया।

    आकांक्षा पुरी को इस कॉन्ट्रोवर्सी के बाद बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 से बाहर भी कर दिया गया, जबकि जैड हदीद अभी भी घर में हैं। आकांक्षा और जेड के ऑन स्क्रीन लिपलॉक से होस्ट सलमान खान भी बेहद नाराज हुए थे। यहां कि उन्होंने शो छोड़ने की चेतावनी भी दे दी थी।

    मेकर्स पर भड़कीं आकांक्षा

    सलमान खान ने आकांक्षा की पीठ पीछे उन्हें 'बैड किसर' कहने पर जेड को फटकार भी लगाई थी। वहीं, अब आकांक्षा पुरी ने शो से एलिमिनेट होने के बाद मेकर्स के दोगलेपन की पोल खोली और उन्हें लताड़ लगाई है।

    क्या बोलीं आकांक्षा ?

    आकांक्षा पुरी ने Eloelo ऐप पर एक लाइव इंटरव्यू में शो के डबल स्टैंडर्ड पर सवाल उठाया। एक्ट्रेस ने कहा, “30 सेकंड। अगर ये सच में इतनी बड़ी समस्या थी तो बिग बॉस हमें माइक पर बहुत सी चीजें बोलते थे कि हिंदी में बात मत करो, माइक ठीक से पकड़ें तो ये भी बोल देते कि 'टास्क है यहीं पे रोक दीजिए।' तो ऐसा तो कुछ नहीं बोला उन्होंने।"

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    दोगलेपन की खोली पोल

    उन्होंने आगे कहा, "बाहर आकर मैंने देखा कि जियो के ऐप पर इसके (किसिंग वीडियो) टीजर बने हुए हैं। प्रमोट वही हो रहा है, उसका थंबनेल बनाकर एपिसोड में लगे हुए हैं मेरा और जद का किस करते हुए कि 'अब तक का सबसे हॉट किस है।' इसलिए मुझे इनका डबल स्टैंडर्ड समझ नहीं आ रहा है।"

    लोगों का मिला साथ

    किस विवाद पर आकांक्षा पुरी का पक्ष सामने आने के बाद लोगों ने उनकी साथ दिया। वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने कमेंट कर उन्हें सपोर्ट किया और बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के मेकर्स और होस्ट को डांट लगाई।