Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: घर की सत्ता पाने के लिए सभी घरवालों ने जिया पर डाला मिर्ची पाउडर, एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 04 Jul 2023 10:56 PM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 मंगलवार को घर में इसके नया टास्क देखने को मिला। हमेशा की तरह बिग बॉस घर के कैप्टन को लेकर नया ट्विस्ट लेकर आए। उन्होंने कहा कि जिया क ...और पढ़ें

    Bigg Boss OTT 2 Jiya Shankar New Captain Photo Credit twitter
    Bigg Boss OTT 2 Jiya Shankar New Captain Photo Credit twitter

    HighLights

    1. बिग बॉस के घर में कैप्टन को लेकर आया नया ट्विस्ट
    2. सभी घर वालों ने जिया शंकर पर डाला मिर्ची पाउडर
    3. घंटों कुर्सी पर बैठने के बाद जिया शंकर ने जीता टास्क

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Bigg Boss OTT 2: 4 जुलाई यानी मंगलवार को बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में नई शुरुआत हुई। इन दिनों शो में मनीषा रानी, बेबिका, अभिषेक मल्हान , पूजा भट्ट, सायरस, जैड हदीद, फलक नाज, अविनाश सचदेव और जिया शंकर नजर आ रहे हैं।

    इन दिनों सभी घरवालों के बीच लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे है। सोमवार को  जिया शंकर कप्तान बन गई थीं।  जिया के कैप्टन बनने के 24 घंटे के अंदर काफी कुछ हुआ।

    वहीं मंगलवार को घर में इसके नया टास्क देखने को मिला। हमेशा की तरह बिग बॉस घ के कैप्टन को लेकर नया ट्विस्ट लेकर आए। उन्होंने कहा कि जिया की कप्तानी अभी कंफर्म नहीं है। ऐसे में जो उन्हें कुर्सी पर से 3 घंटे के अंदर उठा देगा, वो नया कप्तान बन जाएगा। साथ ही वो किसी दूसरे को नॉमिनेट भी सकता है।

    जिया शंकर पर डाला मिर्ची पाउडर

    जिया शंकर खुद को बचाने किए कुर्सी पर बैठीं। ऐसे में उनके मनीषा रानी, बेबिका और अभिषेक मल्हान ने उन्हें उठाने की कोशिश की। कभी उनके ऊपर मिर्ची पाउडर डाला तो कभी शैम्पू। हद तो तब हो गई तब हैंडवॉश, रिफाइंड, काली मिर्च, पत्ता समेत न जाने क्या-क्या उन पर डाला गया। ऐसे में वह टस से मस नहीं हुईं। सायरस और पूजा भट्ट ने फोम क्रीम डाली और फिर शांति से बैठ गए। तो वहीं दूसरी तरह अविनाश, जिया की मदद के लिए उन पर पानी डालते नजर आए। इस दौरान अविनाश और अभिषेक के बीच लड़ाई देखने को मिली।

    जिया शंकर ने नहीं मानी हार 

    तीन घंटे पूरे होने के बाद जिया शंकर ने टास्क जीता और वह कंफर्म घर की नई कैप्टन बनी।  जिया शंकर को कप्तानी मिली तो बिग बॉस ने उनको किसी सुरक्षित सदस्य को नॉमिनेट करने और खुद को सुरक्षित करने का ऑफर दिया। इसमें जिया ने पूजा को नॉमिनेट किया। इसके अलावा उन्होंने मनीषा रानी को जेल की सजा दी। 

    खबरें और भी