Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: अभिषेक मल्हान के हाथ से निकली सत्ता, जिया शंकर बनीं घर की नई कैप्टन

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 03 Jul 2023 08:53 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss OTT 2 आकांक्षा के जाने के बाद घर में ओपन नॉमिनेशन टास्क हुए। सभी ने एक-दूसरे पर ठप्पा लगाया । इसी के साथ घर के कैप्टन यानी अभिषेक मल्हान ( ...और पढ़ें

    Bigg Boss OTT 2, Jiya Shankar Photo Credit Instagram
    Bigg Boss OTT 2, Jiya Shankar Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. बिग बॉस ने घरवालों को एक और टास्क दिया
    2. बिग बॉस के घर हुई नॉमिनेशन की प्रक्रिया
    3. अभिषेक मल्हान से छीनी सत्ता

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Bigg Boss OTT 2: 'बिग बॉस ओटीटी 2' में आलिया सिद्दीकी के साथ अब एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी भी घर बाहर हो चुकी हैं। आकांक्षा के जाने के बाद घर में ओपन नॉमिनेशन टास्क हुए। सभी ने एक-दूसरे पर ठप्पा लगाया।

    इसी के साथ घर के कैप्टन यानी अभिषेक मल्हान सुरक्षित रह गए। इसी बीच बिग बॉस ने घरवालों को एक और टास्क दिया। इस दौरान जिया ने पूजा भट्ट को नॉमिनेट कर दिया।

    बिग बॉस ओटीटी 2 में जो नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई, उसमें तो सात घरवाले लाल घेरे में आ गए। मगर वोटिंग लाइन्स नहीं खोली गईं। क्योंकि बिग बॉस को इसमें ट्विस्ट लाना था। उन्होंने घरवालों को एक और टास्क दिया।

    अभिषेक मल्हान से छीनी सत्ता

    सोमवार की सुबह घर में बिग बॉस को कोई कुछ एक्टिविटी नहीं दिखाई दी। इस दौरान कुछ घरवाले सोते हुए नजर आए। शो में फिर सत्ता बदल का टास्क हुआ। जो सदस्य पहले बजर बजाता, वो किसी एक को कप्तानी की रेस से बाहर कर देता। हालांकि इसमें जद हदीद संचालक थे क्योंकि वह सलमान खान द्वारा नॉमिनेटेड थे। शर्त के मुताबिक, जिस आखिरी सदस्य का पुतला पूल में नहीं फेंका जाएगा, वो नया लीडर बन जाएगा।

    जिया शंकर बनीं घर की नई कैप्टन

    इस टास्क में अभिषेक ने चार बजर दबाए। उन्होंने कैप्टेंसी की रेस से बेबिका ध्रुवे, अविनाश सचदेव, फलक नाज और सायरस को आउट किया। वहीं, तीन बजर अविनाश ने दबाए और उन्होंने मनीषा रानी, पूजा भट्ट और अभिषेक मल्हान को इस रेस से बाहर कर दिया। लास्ट में अंत में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट जिया शंकर बची और वह घर कई नई रानी बनी। इस दौरान बिग बॉस ने उनसे पूछा कि वो किसे अपनी जगह नॉमिनेट करना चाहती हैं तो उन्होंने पूजा भट्ट को किया।

    खबरें और भी