Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: जेड हदीद को किस करने के बाद बोलीं आकांक्षा पुरी, कहा- अब मुझे बहुत ही ऑकवर्ड लग रहा है

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 30 Jun 2023 09:22 PM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में कई कलाकार नजर आ रहे है। अब जेड हदीद और आकांक्षा पुरी ट्रेंड होने लगे थे। इसके अलावा दोनों को ट्रोल भी किया गय ...और पढ़ें

    Bigg Boss OTT 2, Akanksha Puri on kiss with Jad Hadid
    Bigg Boss OTT 2, Akanksha Puri on kiss with Jad Hadid

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में आकांक्षा पुरी और जेड हदीद ने लाइव कैमरा पर किस कर लिया था। उनका यह वीडियो काफी वायरल हुआ है। अब इस पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है। दोनों ने एक टास्क के दौरान एक-दूसरे को किस किया था। आकांक्षा पुरी ने इस इस पर अपना मत रखा है। उन्होंने कहा कि उन्हें जेड हदीद को किस करके अब ऑकवर्ड लग रहा है।

    आकांक्षा पुरी ने जेड हदीद को क्यों किस किया था?

    गौरतलब है कि दोनों ने एक टास्क के दौरान एक-दूसरे को किस कर लिया था। दोनों को डेयर दिया गया कि वे एक-दूसरे को किस करें, तब दोनों ने ऐसा किया था। हालांकि बाद में जेड हदीद ने आकांक्षा पुरी को एक 'बुरा किस करने वाली' बताया था। आकांक्षा पुरी ने अब जेड हदीद को किस करने पर अपना मत रखा है। अपने असहज भाव को बताते हुए वह कहती हैं,

    "मैं जेड को समझाना चाहती हूं कि हम एक भारतीय महिला कलाकार हैं। इस किस से मुझे ऑकवर्ड महसूस हुआ है। मैं सोच रही हूं कि वह आकर मुझसे बात करें ताकि इस पूरी परिस्थिति को लेकर मेरे दिमाग में जो चल रहा है, वह साफ हो जाए। बातचीत करना बहुत जरूरी है।"

    जेड हदीद और आकांक्षा पुरी ट्विटर पर क्यों ट्रेंड करने लगे थे?

    जेड और आकांक्षा गुरुवार को ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे थे, दोनों लाइव कैमरे पर किस करते हुए देखें गये थे। जहां कुछ दर्शकों ने उनकी इस हरकत पर नाराजगी व्यक्त की, वहीं अन्य ने पूछा है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'साफ' कंटेंट रखने का दावा करने वाले होस्ट सलमान खान वीकेंड का वार पर क्या प्रतिक्रिया देंगे।

    कौन हैं जेड हदीद?

    बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आ रहे जेड हदीद एक लेबनानी मॉडल है, जो दुबई में रहते है। वह तलाकशुदा है और उसकी एक छोटी बेटी है। आकांक्षा पुरी कुछ समय के लिए बिग बॉस 13 में नजर आई थीं और उन्होंने रियलिटी शो मिका दी वोहती जीता था। घर में अन्य प्रतियोगियों में अविनाश सचदेव, पलक पुरसवानी, बेबिका धुर्वे, जिया शंकर, फलक नाज, साइरस ब्रोचा, मनीषा रानी, अभिषेक मल्हान और पूजा भट्ट शामिल है।

    खबरें और भी