Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2 को संस्कारी बनाने का दावा करने वाले सलमान खान पर उठ रहे सवाल, घर में LIP LOCK देख भड़के दर्शक

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Fri, 30 Jun 2023 08:20 AM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 बिग बॉस ओटीटी 2 में पिछले दिनों वो हुआ जिसकी उम्मीद शायद सलमान खान को भी नहीं रही होगी। एक टास्क के दौरान आकांक्षा पुरी और जैड हदीद के ...और पढ़ें

    bigg boss ott 2 salman khan Got rolled after jad hadid and akanksha puri French kiss
    bigg boss ott 2 salman khan Got rolled after jad hadid and akanksha puri French kiss

    नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस के इतिहास में पहली बार हुआ है कि दो कंटेस्टेंट ने इतने कैमरों के सामने फ्रेंच किस किया हो। अब सलमान खान, जिन्होंने दावा किया था कि ये एक फैमिली शो बनने वाला है। सोशल मीडिया पर इस किस को देखकर हड़कंप मच गया है। लोग पूछ रहे हैं कि क्या अब यहीं सब करके शो चलाना है?

    जैड-आकांक्षा के किसिंग सीन पर बवाल

    हुआ ये कि ब्लैक और व्हाइट टीम के बीच टास्क चल रहा था, इस दौरान जैड और आकांक्षा को एक दूसरे को किस करने का डेयर दिया गया। अविनाश सचदेवा ने यह घोषणा तब की जब टीमें इस बात पर चर्चा कर रही थीं कि किस कितने टाइम के लिए करना है। फिर डिसाइड हुआ कि ये 30 सेकेंड तक तो होना ही चाहिए। इस दोनों ने मुस्कुराते हुए एक दूसरे को किस करना शुरू कर दिया। बाकी सारे घरवाले हूट कर रहे थे।

    दर्शकों को आया सलमान खान पर गुस्सा

    किस को लेकर अब सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। जहां कुछ लोगों ने इसका मजाक उड़ाया, वहीं कुछ थोड़े नाराज भी हुए। “आकांक्षा और जेड 30 सेकंड के लिए लिप किस करेंगे। मुझे लगता है कि यही एकमात्र टास्क है जिसे जैड अच्छी तरह से कर सकता है। दोनों ने बहुत शिद्दत से टास्क पूरा किया '' एक व्यक्ति ने लिखा, इस बार बहुत अधिक अनफिल्टर्ड और बिना सेंसर किया गया,'' एक अन्य व्यक्ति ने ट्वीट किया। इस पल को लाइव कैमरे पर दिखाए जाने के बाद, जैड ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा।

    भाईजान को जमकर किया ट्रोल

    इस टास्क के बाद जैड ने अविनाश से कहा कि आकांक्षा बैड किसर हैं। इसके बाद दोनों हंसने लग जाते हैं। बता दें कि जैड पहले दिन से आकांक्षा को पसंद करते हैं। अब इसकी कहानी किस पर आकर अटक गई है। फैंस को इंतजार है वीकेंड का वार पर सलमान खान का, कि आकर इन दोनों को क्या नसीहत करते हैं। शो की शुरुआत में तो उन्होंने दावा किया था कि ये फैमिली शो है, अब उनके दावों की पोल खुल गई है।   

    खबरें और भी