Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2 फेम अभिषेक मल्हान के पैरेंट्स का हुआ एक्सीडेंट, कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बची जान

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 11 Oct 2023 02:32 PM (IST)

    बिग बॉस सीजन 2 के फर्स्ट रनर- अप रहे अभिषेक मल्हान मल्टीपल प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे हैं। हाल ही में जिया शंकर के साथ उनका एक वीडियो आया था। वहीं अभि ...और पढ़ें

    सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अभिषेक मल्हान, (Instagram Image)
    सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अभिषेक मल्हान, (Instagram Image)

    HighLights

    1. अभिषेक मल्हान के पैरेंट्स के साथ हादसा
    2. ट्रैफिक में फंसने के दौरान एक्सीटेंड
    3. ट्रक ने कार को मारी टक्कर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) इन दिनों अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 (Bigg Boss OTT 2) ने उनकी पॉपुलैरिटी में दोगुना इजाफा कर दिया है। काम में बिजी अभिषेक मल्हान को लेकर एक बुरी खबर आई है। उनके पैरेंट्स के साथ एक सड़क दुर्घटना हो गई है। हालंकि, कपल ठीक हैं, लेकिन उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

    अभिषेक मल्हान की तरह उनकी मां डिंपल मल्हान भी एक पॉपुलर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। यूट्यूब की दुनिया में वो तगड़ी फैन फॉलोइंग रखती है। डिंपल मल्हान ने अपने अकाउंट पर हाल ही में एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने अपने साथ हुए हादसे की जानकारी दी। डिंपल मल्हान परिवार के साथ बाहर गई थी और घर लौटते वक्त उनके साथ ये हादसा हुआ।

    यह भी पढ़ें- Elvish Yadav और अभिषेक मल्हान के बीच फिर होगी कांटे की टक्कर? इस रियलिटी शो के लिए किया जा रहा है अप्रोच

    ट्रैफिक में फंसने के दौरान हादसा

    डिंपल मल्हान कुछ दिनों पहले अपने नए घर के दौरे पर गई थीं। जहां से उन्होंने इंटीरियर का लुक भी अपने फैंस के साथ शेयर किया था। इस दौरान उनके साथ पति विनय मल्हान और बेटी प्रेरणा मल्हान भी नए घर को देखने गए थे। जहां से घर वापस लौटते समय उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। भारी ट्रैफिक में फंसने के दौरान एक ट्रक ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी।

    हादसा देख दहल गया दिल

    एक्सीडेंट में अभिषेक मल्हान का परिवार सुरक्षित बच गया। हादसे के दौरान विनय मल्हान ने सबसे पहले बेटी और पत्नी को कार से बाहर निकाला और सुरक्षित किया। व्लॉग में डिंपल मल्हान ने अपनी कार को हुए नुकसान के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, “मेरे को रात में सच में इतनी ज्यादा टेंशन हो रही थी, क्योंकि गाड़ी का असर इतना ज्यादा था ना और जब पीछे से आकर ट्रक वाले ने मारा तो मेरा तो एकदम दिल दहल गया। मैं इतना डर गई थी कि कांपने लग गई थी।" 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Elvish Yadav-Abhishek Malhan: अभिषेक-एल्विश की लड़ाई पर जिया शंकर का रिएक्शन, कहा- 'उनका भाईचारा सबको पता है'