Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2 की कंटेस्टेंट मनीषा रानी कर चुकी हैं कार्तिक आर्यन को प्रपोज, सोशल मीडिया पर छाया ये वीडियो

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 19 Jun 2023 05:26 PM (IST)

    Manisha Rani सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनीषा रानी इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 2 में जलवा बिखेर रही हैं। उनके फैंस उन्हें इस शो में देखना पसंद कर रहे हैं। इस ...और पढ़ें

    File Photo of Kartik Aaryan and Manisha Rani
    File Photo of Kartik Aaryan and Manisha Rani

    HighLights

    1. मनीषा रानी हैं बिग बॉस ओटीटी 2 की कंटेस्टेंट
    2. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को देखना पसंद कर रहे हैं लोग
    3. मनीषा रानी, कार्तिक आर्यन को कर चुकी हैं प्रपोज

    नई दिल्ली, जेएनएन। सलमान खान (Salman Khan) की मेजबानी के साथ 'बिग बॉस ओटीटी' के दूसरे सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस शो में आलिया सिद्दीकी, जद हदीद, अविनाश सचदेव, पूजा भट्ट और फलक नाज जैसे सितारों ने शिरकत की है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनीषा रानी भी इस शो का हिस्सा हैं।

    देसी अंदाज के लिए पसंद की जाती हैं मनीषा

    मनीषा ने सोशल मीडिया पर तो लोगों का अब तक खूब मनोरंजन किया है। अब बिग बॉस के घर में भी वह अपनी सादगी और नटखट अदाओं से सभी का दिल जीतती नजर आ रही हैं। बता दें कि मनीषा पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। लोग उन्हें देसी अंदाज के लिए पसंद करते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके कई वीडियो हैं, जो धड़ाधड़ वायरल हुए हैं। इन्हीं में से उनका एक वीडियो है कार्तिक आर्यन के साथ।

    कार्तिक के साथ किया था फ्लर्ट

    मनीषा का हाल ही में एक थ्रोबैक वीडियो सामने आया, जिसमें वह कार्तिक आर्यन के साथ फ्लर्ट करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो है 'द कपिल शर्मा' शो का। कार्तिक आर्यन 'भूलभुलैया 2' के प्रमोशन के टाइम कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे। इस दौरान मनीषा रानी भी वहां मौजूद थीं। वह ऑडियंस बनकर शो में गई थीं।

    फैंस से इंटरएक्ट करने के दौरान मनीषा ने कार्तिक आर्यन को मजाक-मजाक में प्रपोज किया था। उन्होंने कार्तिक को अपना परमानेंट क्रश बताया था, और कहा था वो उन्हें इंप्रेस करके ही जाएंगी। जब उनसे उनका नाम पूछा गया, तो उन्होंने एक डॉयलॉग बोलकर अपना इंट्रोडक्शन इस तरह दिया था, कि वह सभी को पसंद आया था।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा था, “मेरा नाम मनीषा रानी और आप मेरे राजा, बाहों में आजा। ” शो में कार्तिक के माता-पिता भी मौजूद थे जो मनीषा की बातों पर हंसते नजर आए थे।