Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: जानें इस हफ्ते बिग बॉस के घर से हुआ कौन बेघर, वीकेंड का वार में किन कंटेस्टेंट्स की लगी क्लास

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 17 Jul 2023 11:36 AM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 Elimination सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का बज बना हुआ है। शो में हाल ही में दो वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हुई हैं ...और पढ़ें

    Salman Khan Show Bigg Boss OTT 2 Elimination, Twitter
    Salman Khan Show Bigg Boss OTT 2 Elimination, Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 Elimination: सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का सीजन 2 हर नए एपिसोड के साथ चर्चा बटोर रहा है। अब शो का वीकेंड का वार सुर्खियों में बना हुआ है।

    बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में इस हफ्ते के वीकेंड का वार को सलमान खान ने होस्ट नहीं किया। उनकी कृष्णा और कुछ अन्य सेलेब्स ने शो में हिस्सा लिया। वहीं, एलिमिनेशन की बात करें तो ये भी काफी दिलचस्प रहा।

    वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स को मिला टास्क

    बिग बॉस ओटीटी 2 में हाल ही में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री शामिल हुए आशिका भाटिया और एल्विश यादव ने बीबी वर्स को एक्टिवेट किया। दोनों को अपनी खूबियां बताने के लिए कहा गया, जो उन्हें एक- दूसरे से बेहतर बनाती है।

    किस कंटेस्टेंट का हुआ एलिमिनेशन

    इस टास्क के दौरान खुद का बचाव करते हुए आशिका भाटिया रोने लग गईं। इसके बाद घरवालों ने कैप्टन के असिस्टेंट के तौर पर एल्विश यादव का नाम दे दिया। इसके बाद होस्ट भारती सिंह ने एलिमिनेशन की घोषणा की और बताया कि इस हफ्ते घर से कोई भी कंटेस्टेंट बाहर नहीं जा रहा है यानी कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ।

    खबरें और भी

    घर में हुआ कपल डांस

    बिग बॉस ओटीटी 2 में इस हफ्ते सुंबुल तौकीर खान, निशांत भट्ट और श्रिया पिलगांवकर भी बतौर मेहमान शामिल हुए। एपिसोड में श्रिया ने सभी घरवालों को एक टास्क दिया, जहां इन्हें कपल डांस करना था। टास्क में जिया शंकर- अभिषेक मल्हान, फलक नाज- अविनाश सचदेव, जद हदीद- मनीषा रानी और एल्विश यादव- बेबिका धुर्वे की जोड़ी बनी।

    रोमांटिक हुए जिया और अभिषेक

    इस टास्क के दौरान घरवालों को पेपर डांस करना था। टास्क कम्पलीट करने के दौरान जिया शंकर और अभिषेक मल्हान बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आए।  टास्क में दोनों ने जीत भी हासिल की।

    शो के कंटेस्टेंट्स

    बिग बॉस ओटीटी 2 में अब 10 कंटेस्टेंट्स बचे हुए हैं। इनमें जिया शंकर, पूजा भट्ट, अभिषेक मल्हान, फलक नाज, आशिका भाटिया, अविनाश सचदेव, जद हदीद, मनीषा रानी, एल्विश यादव, बेबिका धुर्वे का नाम शामिल है।