Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss Ott 2: एल्विश यादव और अभिषेक मलहान ने घरवालों को किया रोस्ट, पूजा भट्ट की कर दी बोलती बंद

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 23 Jul 2023 03:48 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss Ott 2 शनिवार यानी 22 जुलाई को बिग बॉस में पांचवे हफ्ते का वीकेंड का भी आज खत्म होने को है। घर से किसी दो की विदाई होगी। बीते दिन जैद और फलक ...और पढ़ें

    Bigg Boss Ott 2 Elvish Yadav, Abhishek Malhan Photo Credit Instagram
    Bigg Boss Ott 2 Elvish Yadav, Abhishek Malhan Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. आज घर में होगा डबल डबल एविक्शन
    2. एल्विश और अभिषेक घरवालों को करेंगे रोस्ट
    3. पूजा भट्ट, बेकिका और आशिका का उड़ाया मजाक

     नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss Ott 2: बिग बॉस ओटीटी तेजी से अपने फिनाले की तरह बढ़ता जा रहा है। शो को शुरू हुए एक महीना बीत गया है। शनिवार यानी 22 जुलाई को बिग बॉस में पांचवे हफ्ते का वीकेंड का भी आज खत्म होने को है। घर से किसी दो की विदाई होगी। बीते दिन जैद और फलक नाज का नाम सामने आया था, लेकिन दोनों के जाने से पहले घर में काफी कुछ ऐसा होगा जो दर्शकों कभी सोचा नहीं होगा।

    एल्विश और अभिषेक ने घर वालों के लिए मजे़

    सभी जानते है बिग बॉस ओटीटी 2में इस वक्त यूट्यूब के दो सुपरस्टार है। पहला एल्विश यादव और दूसरा अभिषेक मलहान। हालांकि एल्विश वाइल्ड कार्ड से आए है जबकि अभिषेक शुरुआत से ही शो का हिस्सा रहे है। ऐसे में अब शो का अब एक नया प्रोमो सामने आया, जिसमें दोनों यूट्यूबर घर वालों को रोस्ट करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो काफी मजेदार।

    एल्विश ने किया पूजा भट्ट का रोस्ट

    शो के प्रोमो की शुरुआत होती सलमान खान से वह कहते हैं घर में दो ऐसे  सोशल मीडिया स्टार्स है। पहला फुकरा इंसान (अभिषेक) और दूसरा एल्विश। उसके बाद अभिषेक स्टेज पर माइक रखते नजर आते हैं और एल्विश कहते हैं रोस्ट करू तो चुबाके करू...। फिर क्या उन्होंने पहला रोस्ट अपना पूजा भट्ट से शुरू किया और बोले, पूजा जी इतनी स्टिक है की उनके हसबैंड सोचेंगे मैं तो बीवी लेकर आया था मां कहा से आ गई। ये सुन पूजा भी जोर-जोर से हंसती है। इसके बाद अभिषेक , बेकिका को रोस्ट करते हैं।

    वह कहते हैं आपको मेकअप करना इतना पसंद है, लेकिन मेरे यकिन करे चेहरे बदलने के लिए आपको मेकअप की जरुरत नहीं है। इसके बाद एल्विश अपनी दोस्त आशिका पर भी रोस्ट करते हैं। 30 सेकंड के इस वीडियो में काफी कुछ देखने को मिल रहा है।

    खबरें और भी

    जैद और फलक होंगे घर से बाहर

    इस सप्ताह डबल एविक्शन होने वाला है। पिछले दिनों ही खबरें आई थीं कि आशिका भाटिया को घर से बेघर कर दिया गया है और अब ऐसा लग रहा है कि इस हफ्ते इसका डबल एविक्शन होने वाला है और फलक नाज और जैद हदीद को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ट्वीट में, यह खुलासा हुआ है कि एविक्शन हो गया है। एक यूजर ने लिखा, “आखिरकार! अच्छी खबर है और #BiggBossOtt2 घर में अब कोई बोरियत नहीं होगी।'' हालांकि सच क्या है ये आज रात को पता चलेगा।