यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जब Elvish Yadav को पाकिस्तान से मिलती थीं धमकियां, खौफ में आ गए थे यूट्यूबर, जानें- क्यों हुआ था विवाद?
Bigg Boss OTT 2 Elvish Yadav रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में धमाल मचा रहे एल्विश यादव एक फेमस यूट्यूबर हैं। यूं तो उनके व्लॉग्स को काफी पसंद किया ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 Elvish Yadav On Death Threat From Pakistan: विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में जब से फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) वाइल्ड कार्ड एंट्री मारी है, तब से वह सुर्खियों में हैं। बीते वीकेंड का वार में बेबीका के लिए गलत शब्द इस्तेमाल करने के लिए सलमान खान ने एल्विश को खूब खरी-खोटी सुनाई थी, जिसके बाद वह रोने लगे थे।
बाद में एल्विश यादव ने बेबीका को सॉरी कहा और सलमान ने उनकी गलत पर हो रहे पछतावे की तारीफ भी की। एल्विश तब से लगातार ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है, जब एल्विश ने लोगों का यूं ध्यान खींचा है। एक बार एल्विश यादव पाकिस्तान से मिल रही धमकियों के चलते लाइमलाइट में आए थे। इसका खुलासा खुद एल्विश ने किया था। आइए, आपको बताते हैं कि क्यों उन्हें पाकिस्तान से धमकी मिली थी।
एल्विश यादव को पाकिस्तान से मिलती थीं धमकियां
एल्विश यादव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें पाकिस्तान से धमकी भरे कॉल और मैसेज आते हैं। रियल हिट के शो में बात करते हुए एल्विश ने कहा था-
"मुझे पाकिस्तान से फोन आते थे। व्हाट्सएप कॉल आती थी पाकिस्तान से। धमकियां आती थीं, मेल आते थे, जो अभी भी मेरे पास पड़े हुए हैं।"
डर गए थे एल्विश यादल
एल्विश यादव ने इंटरव्यू में ये भी कहा था कि लगातार मिल रहीं धमकियों से वह खौफ में आ गए थे। यहां तक कि वह लद्दाख समेत इंडिया के कई इलाकों में जाने से भी डरने लगे थे। उनके घरवालों ने भी उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी थी।
क्यों एल्विश यादव को पाकिस्तान से मिली थी धमकी?
एल्विश यादव को पॉपुलैरिटी उनके रोस्टिंग वीडियो से मिली है। एल्विश आशिका भाटिया (Aashika Bhatia) और यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malik) समेत कई पॉपुलर सेलेब्स को रोस्ट कर चुके हैं। साल 2021 में उन्होंने पाकिस्तान और पाकिस्तानी मीडिया को जमकर रोस्ट किया था। उनका वीडियो कुछ ही समय में ही वायरल हो गया था। हालांकि, बवाल मचने के बाद एल्विश ने व्लॉग डिलीट भी कर दिया था।
खबरें और भी
फिलहाल, एल्विश ने रोस्ट करना बंद कर दिया है। अब वो यूट्यूब पर डेली बेस्ड व्लॉग्स बनाते हैं। उनके कई यूट्यूब चैनल हैं। एल्विश यादव नाम के चैनल पर 10.9 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।