यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Elvish Yadav New Girlfriend: टीनएज लड़की को डेट कर रहे एल्विश यादव, बोले- 'कहीं मुझे छोड़कर न चली जाए'
Elvish Yadav Girlfriend बिग बॉस ओटीटी 2 के फाइनलिस्ट एल्विश यादव ने पहली बार शो में अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बात की है। उन्होंने अभिषेक मल्हान के स ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 Elvish Yadav Girlfriend: एल्विश यादव विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' के सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट्स में से एक हैं, जिन्होंने शो की टीआरपी को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। शो में उनके वन लाइनर्स और सार्केज्म ने लाइमलाइट तो बटोरी ही, उनकी लव लाइफ भी खासा चर्चा में रही।
जब भी मनीषा रानी, एल्विश यादव के साथ फ्लर्ट करती हैं, तब यूट्यूबर कहते हैं कि वह मजाक-मस्ती में हद न पार करें, क्योंकि बाहर उनकी गर्लफ्रेंड है। एल्विश यादव ने शो में कभी भी खुलकर अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बात नहीं की है, लेकिन वह इशारों-इशारों में जाहिर कर देते हैं कि वह कमिटेड हैं। हाल ही में, आखिरकार उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बात की।
कौन हैं एल्विश यादव की गर्लफ्रेंड?
'बिग बॉस ओटीटी 2' के लेटेस्ट लाइव फीड में एल्विश यादव को अभिषेक मल्हान के साथ अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बात करते हुए सुना गया। गार्डन में एल्विश, अभिषेक से बात कर रहे होते हैं और शो में बतौर गेस्ट आईं आरजे माहवश की तारीफ करते हुए दिखाई देते हैं। वह कहते हैं कि माहवश के साथ उनकी अंडरस्टैंडिंग बहुत अच्छी है। वह हॉट लग रही थीं।
टीनएज गर्ल को डेट कर रहे एल्विश यादव
इसके बाद एल्विश कहते हैं कि कहीं उनकी गर्लफ्रेंड उन्हें छोड़ न दें। एल्विश, अभिषेक से कहते हैं, "मेरी वाली मुझे छोड़कर तो नहीं भाग जाएगी? क्या पता भाग गई हो।" अभिषेक जवाब में कहते हैं, "हरियाणा तेरे घर पहुंच गई होगी।" इसके बाद अभिषेक उनकी गर्लफ्रेंड को निब्बी बुलाते हैं, क्योंकि उनकी गर्लफ्रेंड की उम्र 19 साल है।
खबरें और भी
गर्लफ्रेंड को निब्बी कहने पर भड़के एल्विश यादव
अभिषेक की ये बात सुन एल्विश शॉक रह जाते हैं। अभिषेक कहते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड 19 साल की टीनएज है तो निब्बी ही हुई। इस पर एल्विश ने कहा, "अबे निब्बी हरकतों से होते हैं। मैं तुम्हें 50-50 साल की निब्बी दिखा दूं।" एल्विश आगे कहते हैं, "अगर वह मुझे हैंडल करती है तो वह मेच्योर इंसान है।"
एल्विश उनसे पूछते हैं कि उन्हें क्या लगता है कि उनमें और उनकी गर्लफ्रेंड में कौन मेच्योर है। अभिषेक, एल्विश का नाम लेते हैं। इस पर एल्विश कहते हैं कि वह बहुत जिद्दी टाइप के इंसान हैं।
एल्विश यादव की एक्स गर्लफ्रेंड
बता दें कि एल्विश यादव कई सालों तक यूट्यूबर कीर्ति मेहरा को डेट कर रहे थे, जिनसे उनका डेढ़ साल पहले ब्रेकअप हो गया था। वह शो में कई बार उनके बारे में बात भी कर चुके हैं।