Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: क्या मनीषा रानी को सच में हो गया एल्विश यादव से प्यार? पिता ने कह दी ये बड़ी बात

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Fri, 11 Aug 2023 04:00 PM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में मनीषा रानी को-कंटेस्टेंट एल्विश यादव के साथ फ्लर्ट करती हुई नजर आती हैं। कई बार उन्हें चिढ़ाया जात ...और पढ़ें

    Manisha Rani और एल्विश यादव के रिश्ते पर बोले पिता। Photo-Instagram
    Manisha Rani और एल्विश यादव के रिश्ते पर बोले पिता। Photo-Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2: विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' के फिनाले में सिर्फ चंद दिन बाकी हैं। शो को टॉप 5 कंटेस्टेंट्स एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी, पूजा भट्ट और बेबीका धुर्वे भी मिल गये हैं। शो में मनीषा रानी और एल्विश यादव की फ्लर्टिंग काफी पसंद की जा रही है। भले ही मनीषा कहती हैं कि वह सिर्फ फन के लिए एल्विश के साथ फ्लर्ट करती हैं, लेकिन घरवालों का मानना है कि उनके अंदर फीलिंग्स जाग गई हैं।

    एल्विश और मनीषा की फ्लर्टिंग पर बोले पिता

    अब मनीषा रानी के पिता ने उनके और एल्विश की केमिस्ट्री के बारे में बात की है और कहा है कि मनीषा के दिल में एल्विश के लिए फीलिंग्स नहीं हैं। ईटाइम्स के साथ बातचीत में मनीषा के पिता ने कहा-

    "यह सिर्फ फन और गेम है। इसके अलावा और कुछ नहीं है। वह सिर्फ एल्विश को चिढ़ाती है। ऐसा संभव नहीं है कि उसे एल्विश से प्यार हो जाये। आप सूरज के सामने दीपक जलाएंगे तो अच्छा थोड़ी लगेगा। उसे प्यार नहीं हुआ है किसी से। प्यार करना बहुत बड़ी बात है और असल जिंदगी में इस तरह प्यार होना संभव नहीं है।"

    एल्विश संग मनीषा की हो गई थी लड़ाई

    मनीषा रानी ने कुछ दिन पहले एल्विश यादव की गर्लफ्रेंड (Elvish Yadav Girlfriend) को मूर्ख कह दिया था, जिसकी वजह से यूट्यूबर काफी नाराज हुए थे। उन्होंने मनीषा को खरी-खोटी भी सुनाई थी और उनके बीच लड़ाई भी हो गई थी। हालांकि, बाद में उनकी सुलह हो गई थी। मनीषा अब भी एल्विश के साथ फ्लर्ट करती हुई नजर आती हैं।

    कब होगा फिनाले?

    'बिग बॉस ओटीटी 2' का ग्रैंड फिनाले 14 अगस्त सोमवार को होगा। आमतौर पर ग्रैंड फिनाले रविवार को होते हैं, लेकिन इस बार सोमवार को ये होगा। वोटिंग ट्रेंड में एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान के बीच कांटे की टक्कर है। कभी एल्विश टॉप पर हैं, तो कभी अभिषेक। मनीषा रानी थर्ड नंबर पर मानी जा रही हैं। लोग एल्विश और अभिषेक में से एक विनर मान रहे हैं। अब देखना होगा कि कौन विनर बनता है।

    खबरें और भी