Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2 Finale Week: शो में दिखा यू-ट्यूबर्स का दम, सेलिब्रिटीज पर पड़े भारी सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Fri, 11 Aug 2023 01:00 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss OTT 2 Finale बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 अपने फिनाले राउंड में चल रहा है। कंटेस्टेंट जमकर मेहनत करते नज़र आ रहे हैं। शो को अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट भी ...और पढ़ें

    bigg boss ott season 2 Elvish Yadav And YouTubers.
    bigg boss ott season 2 Elvish Yadav And YouTubers.

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 Finale:  बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का फिनाले बस कुछ ही दूर है। 14 अगस्त को इस सीजन के विनर का पता चल जाएगा। इस बार इस शो में यू-ट्यूबर्स को बोलबाला रहा। सोशल मीडिया से शोहरत की बुलंदी पर पहुंचे इन कंटेस्टेंट्स की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, जो इनकी लोकप्रियता का पैमाना भी है।

    इन कंटेस्टेंट्स की पॉपुलैरिटी जमे-जमाये सेलिब्रिटी पर भी भारी पड़ी है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अंतिम पांच में से तीन सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं। फिनाले वीक में शो के कंटेस्टेंट्स के पेशे पर नजर डालते हैं- कौन क्या करता है?

    बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के फाइनलिस्ट्स

    पूजा भट्ट

    इस बार पूजा भट्ट 'बिग बॉस ओटीटी 2' का हिस्सा बनी हैं। शो में पूजा भट्ट को देखने के बाद हर कोई एक्साइटेड नजर आया। शो में आने के बाद से पूजा भट्ट के हर तरफ चर्चे होने लग गए। 90 के दशक में पूजा ने अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया था। महेश भट्ट की बेटी पूजा एक्ट्रेस होने के साथ-साथ जानी-मानी प्रोड्यूसर भी हैं।

    अभिषेक मल्हान

    अभिषेक मल्हान एक जबरदस्त यूट्यूबर हैं और अभिषेक को लोग 'फुकरा इंसान' के नाम से जानते हैं। इसके अलावा अभिषेक को 'मिस्टर बीस्ट' भी कहा जाता है। अभिषेक के फैंस उनकी वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

    खबरें और भी

    बेबिका धुर्वे

    ब्यूटीफुल एंड गॉर्जियस हैं एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे। बेबिका साल 2020 में हुए मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में भी नजर आई थीं। बेबिका ने टीवी शो 'भाग्य लक्ष्मी' में एक रोल निभाया था।

    मनीषा रानी

    आज के समय में मनीषा रानी को कौन नहीं जानता है। बिहार की रहने वाली मनीषा रानी पॉपुलर इन्फ्लुएंसर हैं। टिक-टॉक पर वीडियो बनाने के बाद से मनीषा चर्चा में आईं। मनीषा रानी एक यूट्यूबर भी हैं।

    एल्विश यादव

    एल्विश यादव एक यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 कंटेस्टेंट हैं। एल्विश के वीडियोज का उनके फैंस को इंतजार रहता है। जानकारी के लिए बता दें, एल्विश के यूट्यूब चैनल पर उनके एक करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर हैं। वो अपनी लाइफस्टाइल के लिए भी खबरों में रहते हैं।

    आशिका भाटिया

    आशिका भाटिया एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। कई शोज और फिल्मों का हिस्सा रही हैं आशिका भाटिया। शो मीरा में 'मीरा' का किरदार निभाकर आशिका को मिला असली फेम। आशिका भाटिया ने 2015 में आई सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान खान की ऑनस्क्रीन सौतेली बहन राजकुमारी राधिका का रोल निभाया था।

    बेघर कंटेस्टेंट्स का पेशा

    अविनाश सचदेव

    बेघर हो चुके टीवी एक्टर अविनाश सचदेव को 'छोटी बहू' और 'इस प्यार को क्या नाम दूं? जैसे सरियल से पॉपुलैरिटी हासिल हुई। बता दें, अविनाश ने कुछ समय तक पलक पुरसवानी को डेट किया था, जिसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया।

    पलक पुरसवानी

    पलक पुरसवानी बिग बॉस के कंटेस्टेंट अविनाश सचदेव की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। शो में पलक का आना किसी हैरानी से कम की बात नहीं है। पेशे से पलक मॉडल और फैशन डिजाइनर हैं। Splitsvilla 7 से पलक पुरसवानी को पॉपुलैरिटी मिली थी। इसी के साथ पलक ने 'ये रिश्ते हैं प्यार के' और 'बड़ी देवरानी' जैसे टीवी शोज में भी काम किया है।

    आलिया सिद्दीकी

    बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया को भी कंटेस्टेंट के तौर पर देखा गया। आलिया पेशे से फिल्म प्रोड्यूसर हैं। शो में आने से पहले आलिया, नवाज के साथ अपनी बिखरी हुई रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रही थीं। दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का खेल भी चला था।

    आकांक्षा पुरी

    बिग बॉस 13 फेम पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी को भी बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में देखा गया। टीवी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ आकांक्षा पुरी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। आकांक्षा ने 'स्वयंवर: मीका दी वोटी' में सिंगर मीका सिंह को अपना पार्टनर चुना था।

    जिया शंकर

    एक्ट्रेस जिया शंकर इतनी पॉपुलर नहीं हैं, लेकिन शो में आने के बाद से जिया की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हो गई है। जिया ने 'मेरी हानिकारक बीवी' में डॉ. इरावती का रोल निभाया था। हाल ही में जिया शंकर, रितेश देशमुख की मराठी फिल्म 'वेड' में नजर आई थीं। तेलुगु इंडस्ट्री में भी अपनी किस्मत आजमा चुकीं हैं जिया शंकर

    पुनीत कुमार

    अभिषेक के अलावा शो में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर पुनीत कुमार भी नजर आए। पुनीत को लोग पुनीत सुपरस्टार के नाम से जानते हैं। पुनीत के फैंस उनको 'लॉर्ड पुनीत' भी बुलाते हैं।

    फलक नाज

    फलक टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और कई टीवी शोज में काम किया है। कुछ समय से फलक अपने भाई शीजान खान को लेकर सुर्खियों में थीं। बता दें, शीजान खान को-स्टार तुनिषा शर्मा के सुसाइड केस में एक महीने जेल में रहे थे।

    जद हदीद

    हैंडसम जद हदीद लेबनान के मॉडल हैं। लंदन में रहने वाले जद ने अपने लुक्स से फैन फॉलोइंग हासिल की। हालांकि, शो में उनका सफर फिनाले से कुछ वक्त पहले ही पूरा हो गया। जद, आकांक्षा को किस करने और अपनी बोल्ड हरकतों की वजह से चर्चा में रहे।

    साइरस ब्रोचा

    कॉमेडियन और फेमस टीवी एंकर साइरस ब्रोचा शो का हिस्सा रहे। बता दें, साइरस ब्रोचा ने 15 साल की उम्र में फिल्म 'जलवा' में किरदार निभाया था। 'एमटीवी बकरा' शो से साइरस को सफलता हासिल हुई थी।