Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: जिया शंकर को जद हदीद ने बताया नागिन, एल्विश यादव की भी बताई असलियत, सुन कर लग सकता है झटका

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 07 Aug 2023 07:00 PM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो बिग बॉस ओटीटी 2 तेजी से ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है। हाल ही में शो से अविनाश सचदेव और जद हद ...और पढ़ें

    File Photo of Elvish Yadav, Jad Hadid and Jiya Shankar
    File Photo of Elvish Yadav, Jad Hadid and Jiya Shankar

    HighLights

    1. 'बिग बॉस ओटीटी 2' से बाहर हुए जद हदीद
    2. बेघर होते ही जद ने जिया शंकर की खोली पोल
    3. एल्विश यादव को लेकर भी जद ने खोला सीक्रेट

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2: कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' को खत्म होने में एक हफ्ते का समय बचा है। एल्विश यादव, पूजा भट्ट, अभिषेक मल्हान, जिया शंकर, मनीषा रानी और बेबिका ध्रुवे के बीच कॉम्पटीशन टफ हो गया है। इस बीच अविनाश सचदेव (Avinash Sachdev) और जद हदीद (Jad Hadid) को मिड वीक एविक्शन में एलिमिनेट होना पड़ा। जद और अविनाश का सफर 'बिग बॉस ओटीटी 2' में खत्म हो चुका है।

    जिया के लिए निकला जद का गुस्सा

    हाल ही में 'बिग बॉस' के घर से बाहर आने के बाद जद हदीद ने यूट्यूबर सिद्धार्थ कनन के चैनल को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने जिया शंकर के साथ बॉन्डिंग, आकांक्षा पुरी को किए गए किस और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एल्विश यादव (Elvish Yadav) के बारे में बात की। जद ने जिया शंकर को नागिन बताया। उन्होंने कहा कि वह बहुत मूडी हैं। जब उनका मूड अच्छा होता है, तो बाकी लोगों के साथ होती हैं। जब मूड खराब होता है, तो उनके पास आती हैं। इस दौरान जिया अलग ही इंसान होती हैं।

    यही नहीं, जद ने जिया की उम्र वाले मसले पर भी बात की। उन्होंने बताया कि उन्होंने कई बार जिया से उनकी उम्र के बारे में पूछा था। मगर वह हमेशा क्वेश्चन को नजरअंदाज कर देती थीं। जद ने जिया को मौकापरस्त इंसान बताया। उन्होंने कहा कि वह तब हमारे पास होती थी, जब कोई ऑपर्चुनिटी हो।

    घर में नहीं पसंद कोई

    जद से पूछा गया कि घर में उन्हें कोई पसंद था। इसके जवाब में उन्होंने न कहा। जब आकांक्षा पुरी के लिए सॉफ्ट कॉर्नर होने के उनके स्टेटमेंट को दोहराया गया, तो उन्होंने बताया कि आकांक्षा के लिए उन्हें सॉफ्ट कॉर्नर है, लेकिन किसी से मिलकर एक-दो हफ्ते में तय नहीं किया जा सकता कि आगे उसके साथ रह सकते हैं या नहीं। जब आप ऑफ कैमरा किसी से मिलते हैं, तो वो बात अलग होती है।

    खबरें और भी

    एल्विश है बहुत स्मार्ट

    इसी के साथ जद ने सोशल मीडिया सेंसेशन एल्विश यादव पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि एल्विश मास्टरमाइंड है। वह शार्प माइंड और शॉर्ट टेम्पर्ड हैं। उनकी ऑब्जर्वेशन स्किल्स अच्छी हैं। जद ने कहा कि वह वाइल्ड कार्ड एंट्री हैं। वहां आने से पहले उन्होंने शो देखा होगा। इससे एक अंदाजा लग जाता है कि कौन कैसा है।