यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss OTT 2: 'बिग बॉस' में शुरू हुई लव स्टोरी! अविनाश सचदेव और फलक नाज की बढ़ रही नजदीकियां
Bigg Boss OTT 2 सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में दो कंटेस्टेंट्स के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। ये कंटेस्टेंट्स हैं अविनाश सचदेव और फलक ...और पढ़ें

HighLights
- बिग बॉस ओटीटी 2 में शुरू हुई लव स्टोरी!
- अविनाश सचदेव-फलक नाज के बीच बढ़ी नजदीकियां
- अविनाश संग नाम जुड़ने पर शर्माईं फलक नाज
नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2: कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में आपने लड़ाई, दोस्ती और मस्ती देखी, आप बारी है लव स्टोरी की। 'बिग बॉस' की लव स्टोरी हमेशा सुर्खियों में रही है। इस सीजन में भी एक लव स्टोरी की शुरुआत होती दिखाई दे रही है। अगर आप शो को देखते हैं तो आप समझ गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं।
'बिग बॉस ओटीटी 2' में अविनाश सचदेव (Avinash Sachdev) और फलक नाज (Falaq Naaz) के बीच नजदीकियां देखने को मिल रही हैं। शुरू से ही दोनों अच्छे दोस्त थे। एक-दूसरे का सपोर्ट करने से लेकर प्यारी लड़ाई तक, उनकी बॉन्डिंग काफी पसंद किया जा रहा था। अब उनकी बॉन्डिंग पहले से और गहरी हो गई है और प्यार की झलक देखने को मिल रही है।
बिग बॉस में शुरू हुई लव स्टोरी!
'बिग बॉस ओटीटी 2' के हालिया एपिसोड में अविनाश और फलक के बीच प्यार की झलक देखने को मिली। पहले जद हदीद (Jad Hadid) ने अविनाश से उनके और फलक की केमिस्ट्री के बारे में पूछा तो 'छोटी बहू' एक्टर ने शर्माते हुए बात को टाल दिया था और दोबारा इस बारे में न सोचने के लिए कहा था।
अविनाश संग रिश्ते के सवाल पर शर्माईं फलक
बाद में जिया शंकर (Jiya Shankar) ने फलक नाज की अविनाश के साथ केमिस्ट्री को लेकर टांग खिंचाई की। उन्होंने कहा कि दोनों जिस तरह लड़ते हैं, साफ पता चलता है कि उनके बीच कुछ है। फलक उल्टा जिया को अविनाश के साथ जोड़ती हैं। हालांकि, वह अविनाश को भाई बताती हैं। फलक, अविनाश के साथ अपने रिश्ते पर सफाई देते हुए कहती हैं,
खबरें और भी
"ऐसा कुछ नहीं है। हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। हमारे बीच कोई केमिस्ट्री नहीं है। अगर तुमने छेड़ना बंद नहीं किया तो मैं तुम्हे मुक्का मारूंगी।"
इतना कहकर फलक शर्माते हुए गार्डन की ओर चली जाती हैं। फिर जिया किचन में खड़े अविनाश के पास जाती हैं और मुस्कुराने लगती हैं। अविनाश समझ जाते हैं कि जिया ने फलक से उनके रिश्ते के बारे में बात की है।
बिग बॉस ओटीटी 2 में कितने कंटेस्टेंट्स हैं?
'बिग बॉस ओटीटी 2' में अभी सायरस ब्रोचा, अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी, जिया शंकर, जद हदीद, पूजा भट्ट और फलक नाज हैं। इस बार सिर्फ 6 हफ्ते शो चलेगा। अब सिर्फ तीन हफ्ते बचे हुए हैं।