Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: फलक नाज पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, डबल स्टैंडर्ड पर लगाई फटकार

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 02 Jul 2023 06:09 PM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 सलमान खान का शो बिग बॉस ओटीटी 2 काफी सुर्खियां बटोर रहा है। कभी जद हदीद की हरकतों को लेकर तो कभी लड़ाई झगड़ों को लेकर बिग बॉस ओटीटी 2 ...और पढ़ें

    File Photo of Falaq Naaz and Salman Khan
    File Photo of Falaq Naaz and Salman Khan

    HighLights

    1. 'बिग बॉस ओटीटी 2' में फूटा सलमान खान का गुस्सा
    2. वीकेंड का वार में फलक नाज की लगाई क्लास
    3. डबल स्टैंडर्ड पर लगाई फटकार

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2: जियो सिनेमा के रियलिटी शो 'बिग बॉस' का दूसरा सीजन पहले से काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। शो में अब तक कई ऐसी चीजें दिखाई गई हैं, जिससे कि यह लोगों की नजरों में बना रहे। जद हदीद और आकांक्षा पुरी के किसिंग सीन ने काफी सुर्खियां बटोरीं। वहीं, इससे इतर घर के लड़ाई झगड़े भी लाइमलाइट में बने हुए हैं। इन सबके बीच बिग बॉस ओटीटी 2 का नया प्रोमो सामने आया है, जो सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है।

    वीकेंड का वार का नया प्रोमो

    इस बार के वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट्स को सलमान खान (Salman Khan) के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। जियो सिनेमा की ओर से प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सलमान, फलक नाज की क्लास लगा रहे हैं। नए प्रोमो के अनुसार, सलमान, फलक से बात-बात पर परिवार को बीच में लाने पर डांट लगा रहे हैं।

    सलमान ने लगाई फलक को फटकार

    सलमान, फलक से कहते हैं, ''अभिषेक अग्रेसिव होते हैं, तो उसका खानदान उसकी अपब्रिंगिंग की मिस्टेक है, और आपको अविनाश अग्रेसिव होते हैं, वह नहीं दिखता?'' इसके बाद सलमान कहते हैं कि अगर इस घर में विजिलेंस है, तो वो सबके लिए एक बराबर होना चाहिए। इतना कहते ही वह पूजा भट्ट की ओर इशारा करने लग जाते हैं। यह घर टोटल डबल स्टैंडर्ड्स पर चल रहा है।

    फैंस ने की तारीफ

    फलक नाज को उनके बिहेवियर के लिए फटकार लगाने पर फैंस ने सलमान खान की तारीफ की है। बता दें कि फलक और पूजा को अक्सर ही अभिषेक के पीठ पीछे उनकी बुराई करते देखा गया है। उनकी अपब्रिंगिंग पर भी सवाल खड़े किए गए, जिसे सुन कर अभिषेक को बुरा लगा था।

    खबरें और भी