Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jad Hadid GF: सरेआम Akanksha Puri पर भड़कीं Jad Hadid की गर्लफ्रेंड, बोलीं-'उससे दूर रहो'

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Fri, 18 Aug 2023 03:23 PM (IST)

    Jad Hadid GF जद हदीद ( Jad Hadid ) इन दिनों इंडिया में ही है। 14 अगस्त को बिग बॉस के फिनाले में नजर आए थे जिसके बाद वह पलक पुरसवानी की बर्थडे पार्टी ...और पढ़ें

    bigg boss ott 2, Jad Hadid girlfriend, Akanksha Puri Photo Credit Instagram
    bigg boss ott 2, Jad Hadid girlfriend, Akanksha Puri Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. जद हदीद देर रात मुंबई में गर्लफ्रेंड के साथ हुए स्पॉट
    2. जद की गर्लफ्रेंड ने सरेआम दी आकांक्षा को चेतावनी
    3. जद ने आकांक्षा पुरी को किया सबके सामने किस

     नई दिल्ली, जेएनएन। Jad Hadid GF: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में नजर आ चुके जद हदीद (Jad Hadid) इन दिनों इंडिया में ही है। 14 अगस्त को बिग बॉस के फिनाले में नजर आए थे, जिसके बाद वह पलक पुरसवानी की बर्थडे पार्टी में आकांक्षा पुरी को किस करते दिखाई दिए थे। इस बीच गुरुवार रात जद एक बार भी मीडिया में स्पॉट हुए। इस दौरान वह आकांक्षा पुरी के साथ नहीं बल्कि किसी और शख्स के साथ मीडिया में स्पॉट हुए।

    जद हदीद 'गर्लफ्रेंड' के साथ हुए स्पॉट

    जद का वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया हुआ है., जिसमें वह एक लड़की के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों मीडिया में पोज दे रहे है। वहीं कैमरे के सामने पोज देते हुए पैपराजी ने जद से पूछा, "आकांक्षा कहां है?" इस पर जद ने अपनी गर्लफ्रेंड से सवाल किया, "आकांक्षा कहां है?" ये सुनकर उनकी गर्लफ्रेंड ने उनकी तरफ देखा और फिर कैमरे की तरफ इशारा करते हुए कहा, "आकांक्षा, जद से दूर रहे, ठीक है?" ये कहकर वह हंसी, और जद ने कहा, "ठीक है."। दोनों को साथ देख सोशल मीडिया पर लोग उन्हें उनकी गर्लफ्रेंड बता रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    कौन है जद की गर्लफ्रेंड फिरोजा खान 'खानजादी'

    जद हदीद के साथ नजर आई इस लड़की का नाम फिरोजा खान है, लेकिन पहचान उनकी खानजादी नाम से है। फिरोजा खान उर्फ खानजादी पेशे से एक सिंगर, रैपर, सॉन्गराइटर और एक्टर हैं। असम की रहने वाली हैं। फिरोजा खान को एमटीवी हसल 2.0 में भी देखा गया है। उन्होंने यहां बताया था कि वो अपने घर से पांच बार भागकर मुंबई आई हैं। फिरोजा खान का खुद का एक यूट्यूब चैनल भी है।

    खानजादी संग जद हदीद की फोटो

    जद हदीद ने फिरोजा के साथ फोटो शेयर कर लिखा- 'हमारे परिवार में आपका स्वागत है।' इस पोस्ट पर अब्दु और आकांक्षा ने कमेंट भी किया है। अब्दु ने लिखा, 'बहुत अच्छी पसंद है ब्रो। बहुत चालाक है ब्रो।' साथ में दो हंसने वाला इमोजी। आकांक्षा ने लिखा, बधाई हो शुभकामनाएं हबीबी। जिसके जवाब में जद ने लिखा- थैंक यू हबीबी।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Mj حديد (@jadhadid)

    जद को आकांक्षा ने किया फिर से KISS

    पलक पुरसवानी के बर्थडे पार्टी में आकांक्षा पुरी और जद हदीद ने एक-दूसरे के गालों पर किस KISS किया था, जिसका वीडियो सामने आया था।