Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Manisha Rani Hospitalised: बिग बॉस ओटीटी फेम मनीषा रानी अस्पताल में हुईं भर्ती, फैंस ने की ठीक होने की दुआएं

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sat, 27 Jan 2024 10:51 PM (IST)

    Manisha Rani Hospitalised सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से लेकर बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आ चुकी मनीषा रानी इन दिनों झलक दिखाला जा सीजन 11 में दिखाई दे रही है ...और पढ़ें

    अस्पताल में भर्ती हुईं मनीषा रानी (Photo Credit: Instagram)
    अस्पताल में भर्ती हुईं मनीषा रानी (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Manisha Rani Admitted In Hospital: बीते साल पॉपुलर शो बिग बॉस ओटीटी 2 में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनीषा रानी ने फैंस को जमकर एंटरटेन किया। उनका गेम लोगों को काफी पसंद भी आया था। उन्हें लोगों ने ढेर सारा प्यार दिया।

    मनीषा को हाल ही में डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में भी देखा गया। अब उनके फैन्स के लिए एक परेशान करने वाली खबर आ रही है। दरअसल, मनीषा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    यह भी पढ़ें: Manisha Rani Video: ''सिर में 200 ग्राम सरसों का तेल है,'' मनीषा रानी ने एयरपोर्ट पर खोली नो मेकअप लुक की पोल

    अस्पताल में भर्ती हुईं मनीषा रानी

    सोशल मीडिया पर मनीषा की अस्पताल में भर्ती होने की तस्वीर काफी वायरल हो रही है। मनीषा के फैन पेज ने भी इस फोटो को शेयर किया है, जिसमें मनीषा के हाथ पर ड्रिप लगी है। इस फोटो के कैप्शन पर लिखा है कि 'मैं तुम्हारे हर दिन के स्ट्रगल को जानती हूं। 'झलक दिखला जा' के लिए तुम अपना बेस्ट दे रही हो, लेकिन तुम्हारी फिजिकल स्ट्रेन्थ कमजोर है। हमें उम्मीद है कि तुम जल्द ही ठीक हो जाओगी। मैंने तुम्हें 12-15 घंटे तक मेहनत करते देखा है। मेरी स्ट्रॉन्ग लड़की मनीषा रानी। जल्दी ठीक हो जाओ'।

    View this post on Instagram

    A post shared by manisha rani squad (@manisha_ranii855)

    मनीषा की यह फोटो देखने के बाद उनके फैंस भी उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।

    बिग बॉस ओटीटी 2 ने बदली किस्मत

    पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के बाद से मनीषा रानी की किस्मत बदल गई है। अब उनकी पहचान सिर्फ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तक सीमित नहीं है, बल्कि मौजूदा समय में मनीषा ग्लैमरस की दुनिया की जानी मानी हस्ती बन गईं हैं।

    बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव और रनर अप अभिषेक मल्हान के साथ उनका म्यूजिक वीडियो भी लॉन्च हो चुका है। इसके साथ ही वह 'झलक दिखला जा' में भी दिखाई दीं।

    यह भी पढ़ें: Manisha Rani Car: मनीषा रानी ने खरीदी पहली गाड़ी, चमचमाती मर्सिडीज के साथ मनाया जश्न, कीमत उड़ा देगी होश

    खबरें और भी