Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दुल्हन बनने वाली हैं Manisha Rani, लंदन के बिजनसमैन से रचाएंगी ब्याह, होने वाले पति को लेकर किया ये खुलासा!

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 03 Dec 2023 01:50 PM (IST)

    मनीषा रानी पॉपुलर सोशल मीडिया पर्सनालिटी हैं। फैंस के बीच उनका हर एक वीडियो काफी फेमस है। मनीषा की लोकप्रियता बिग बॉस ओटीटी 2 के बाद बढ़ गई। एक्ट्रेस ...और पढ़ें

    File Photo of Manisha Rani. Photo Credit: Instagram
    File Photo of Manisha Rani. Photo Credit: Instagram

    HighLights

    1. पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं मनीषा रानी
    2. मनीषा रानी ने किया शादी का एलान
    3. बिग बॉस ओटीटी 2 की सेकंड रनरअप रही हैं मनीषा रानी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में अपने चुलबुलेपन की वजह से सबका दिल जीतने वालीं मनीषा रानी (Manisha Rani) शो के बाद भी लोगों की नजरों में बनी हुई हैं। वह सलमान खान के शो की ट्राफी भले ही नहीं जीत सकीं, लेकिन फैंस से उन्हें इज्जत और प्यार बराबर मिला है। इसी शो से उनकी पॉपुलैरिटी में भी इजाफा होते देखने को मिला। मनीषा को टोनी कक्कड़ के म्यूजिक वीडियो में देखा गया। इसी के साथ दोनों की क्यूट बॉन्डिंग तक की चर्चा होने लगी। अब मनीषा रानी अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं।

    मनीषा रानी ने होने वाले पति को लेकर कही ये बात

    'बिग बॉस ओटीटी 2' में मनीषा रानी को लेकर प्रेडिक्शन की गई थी कि 2024 में उनरी शादी हो जाएगी। अब इस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसमें अपने होने वाले पति के बारे में बात करते नजर आ रही हैं। मनीषा ने व्लॉग अपडेट किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह लंदन में रहने वाले बिजनसमैन से शादी कर रही हैं।

    शादी की बात सुन टेंशन में आए मनीषा रानी के पिता

    मनीषा ने व्लॉग में अपने पापा से फोन पर बात की। उन्होंने उन्हें बताया, ''पापा हमें एक लड़का पसंद आ गया। हम कई सालों से उसे जानते हैं। उसने हमें शादी के लिए प्रपोज किया है। हम उससे शादी करने जा रहे हैं।'' इस पर उनके पापा कहते हैं, ''इतनी जल्दी कैसे। एक मिनट में तुमने उसे हां भी कर दिया। लड़का कौन है, क्या करता है।'' इसके बाद मनीषा उन्हें बताती हैं कि लड़का लंदन में बिजनसमैन हैं। यह सुनते ही उनके पापा टेंशन में आ जाते हैं।

    वह बेटी को समझाते हैं, ''थोड़ा टाइम लेना चाहिए। तुम फेमस हो रही हो, तो ऐसे रिश्ते आएंगे। उससे बोलो अगर वो लंदन छोड़कर इंडिया शिफ्ट हो जाए, तो शादी कर लेना।'' हालांकि, मनीषा उन्हें समझाती हैं कि लड़का इंडियन ही है, बस रहता लंदन में हैं। काफी देर बाद 'बिग बॉस ओटीटी 2' की यह सेकंड रनरअप इस बात का खुलासा करती हैं कि वह प्रैंक कर रही थीं।

    खबरें और भी

    फैंस को पसंद आई पिता-बेटी की बॉन्डिंग

    फैंस यह देखकर खुश हुए कि मनीषा को डांटने या उनकी बात काटने की बजाय उनके पिता ने अपनी बेटी की बात को सुनना पसंद किया। वहीं, मनीषा ने ये प्रैंक अपने बाकी रिश्तेदारों के साथ भी कर उन्हें थोड़ी देर के लिए सकते में डाल दिया।

    यह भी पढ़ें: Animal Worldwide Collection Day 2: दुनियाभर में 'एनिमल' का धमाका, फिल्म ने इतनी कमाई कर हिला डाला बॉक्स ऑफिस