Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: पहले हफ्ते में लटकी इन 4 कंटेस्टेंट्स पर एलिमिनेशन की तलवार, सलमान के शो से जल्द कटेगा पत्ता

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Tue, 20 Jun 2023 12:05 PM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 Nomination बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का पिछले हफ्ते आगाज हो गया है। होस्ट सलमान खान ने शो के सभी कंटेस्टेंट्स के नाम से पर्दा हटा दिया। वही ...और पढ़ें

    Bigg Boss OTT 2 Nomination, Twitter Images
    Bigg Boss OTT 2 Nomination, Twitter Images

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 Nomination: टीवी के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का ओटीटी सीजन 2 शुरू हो चुका है। इस बार शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं और घर के नियम- कानून को बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

    बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का आगाज पिछले हफ्ते 17 जून को हुआ है। शो के कॉन्ट्रोवर्शियल और दिलचस्प कंटेस्टेंट्स लोगों को पसंद आ रहे हैं। वहीं, अब बिग बॉस ने घरवालों को झटका देते हुए पहले हफ्ते का नॉमिनेशन राउंड भी करा दिया।

    कंटेस्टेंट्स हुए हक्के- बक्के

    सोमवार को बिग बॉस ने कंटेस्टेंट को हक्का बक्का करते हुए नॉमिनेशन की घोषणा कर दी। नॉमिनेशन की प्रक्रिया के लिए बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स से घर के लिए जमा किए गए उनके जमा किए बीबी पैसों का इस्तेमाल करने के लिए कहा।

    कौन- कौन हुआ एलिमिनेट

    नॉमिनेशन की प्रक्रिया के बाद चार कंटेस्टेंट्स पहले हफ्ते के लिए नॉमिनेटेड हुए है। इनमें बेबिका धुर्वे, जिया शंकर, पलक पुरस्वानी और अविनाश सचदेव का नाम शामिल है। बता दें कि पलक पुरस्वानी को हाल ही में घर में खूब मशक्कत करने के बाद एंट्री मिली है। वहीं, अब वो एलिमिनेशन लिस्ट में आ गई हैं।  

    खबरें और भी

    12 घंटे में बाहर हुआ कंटेस्टेंट

    बिग बॉस ओटीटी के नियम इस बार कुछ अलग है। बिग बॉस में आए पुनीत सुपरस्टार उर्फ प्रकाश कुमार को शो शुरू होने के 12 घंटों में बाहर निकाल दिया गया, क्योंकि उन्होंने नियम का उल्लंघन करते हुए घर की प्रॉपर्टी को क्षतिग्रस्त किया था। ऐसा बिग बॉस के इतिहास में पहली बार किया गया।

    शो के विवादित खिलाड़ी

    बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में शामिल बाकी कंटेस्टेंट्स की बात करें को इनमें पूजा भट्ट, साइरस ब्रोचा, फलक नाज, मनीषा रानी, जद हदीद, आलिया सिद्दीकी और अभिषेक मल्हान का शामिल है। रियलिटी शो ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट की बजाए इस बार जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जा रहा है। शो को फैंस 24 घंटे लाइव फीड में भी देख सकते हैं।