Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2 ग्रैंड लांच के लिए तैयार, सलमान खान सेट पर पहुंचे स्टाइल में, वायरल हुआ वीडियो

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 16 Jun 2023 07:22 PM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 Grand Launch बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का ग्रैंड लांच जल्द होनेवाला है। अब सलमान खान को सेट पर देखा गया है। उन्होंने ऑरेंज कलर की शर्ट और ज ...और पढ़ें

    Bigg Boss OTT 2 Grand Launch, Bigg Boss OTT 2
    Bigg Boss OTT 2 Grand Launch, Bigg Boss OTT 2

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 Grand Launch: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का ग्रैंड लॉन्च जल्द होने वाला है। इस शो का ग्रैंड प्रीमियर भी होने वाला है। इस बीच, सलमान खान शो के सेट पर ग्रैंड एंट्री करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने ऑरेंज कलर की शर्ट और जींस पहन रखी है। इसके अलावा, उन्होंने गॉगल लगा रखा है। सलमान खान शो को लेकर काफी उत्साहित है।

    क्या सलमान खान बिग बॉस के ओटीटी वर्जन को होस्ट करने वाले हैं?

    गौरतलब है कि पहली बार सलमान खान बिग बॉस के ओटीटी वर्जन को होस्ट करने वाले हैं। इस शो में कई कलाकार नजर आएंगे। हाल ही में, खबर आई है कि इस शो में सनी लियोनी भी नजर आने वाली हैं। खास बात यह है कि बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 काफी अनोखा होने वाला है। इसमें दर्शकों को कई अधिकार दिए गए हैं। दर्शक टेलीकास्ट और स्पॉट एलिमिनेशन में भाग लेंगे।

    सलमान खान को कहां स्पॉट किया गया है?

    अब से कुछ मिनट पहले सलमान खान को बिग बॉस ओटीटी 2 के शो के सेट पर स्पॉट किया गया है। उन्होंने फोटोग्राफर्स को पोज भी दिए हैं। वह एक कस्टमाइज्ड बस के पीछे खड़े होकर पोज दे रहे हैं। बस पर लिखा गया है, "इस बार जानता है असली बॉस।" सलमान खान के शो को लेकर फैंस में भी काफी उत्साह है। इस शो में कई कलाकारों की अहम भूमिका होगी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    इस बार के बिग बॉस ओटीटी 2 में कैसे प्रतियोगी नजर आने वाले हैं?

    बिग बॉस ओटीटी 2 लगातार 24 घंटे चलेगा। इसमें प्रतियोगियों पर नजर रखी जाएगी। इससे व्यूवर्स को 1000 से ज्यादा घंटे का लाइव कंटेंट देखने मिलेगा। इस बार के बिग बॉस में फलकनाज, अविनाश सचदेव, आकांक्षा पुरी, जिया शंकर और मनीषा रानी जैसे प्रतियोगी नजर आने वाले हैं। वे इसे जीतने के लिए हरसंभव प्रयास करते नजर आएंगे। 

    बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 कहां देखा जा सकता है?

    बिग बॉस काफी विवादित शो है। इसके चलते फैंस में इसे लेकर काफी चर्चा भी रहती है। शो में कई दिलचस्प टास्क दिए जाते है।  बिग बॉस 2 जून 17 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जिओ सिनेमा और वूट सिलेक्ट पर स्ट्रीम होगा। इसे फ्री में देखा जा सकता है।

    खबरें और भी