Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sunny Leone in Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के शो में होगी सनी लियोनी की एंट्री, शो में लगाएंगी हॉटनेस का तड़का

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 16 Jun 2023 01:44 PM (GMT+05:30)

    Sunny Leone in Bigg Boss OTT 2 सनी लियोनी बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आनेवाली है। इस बात की पुष्टि उन्होंने कर दी है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित ...और पढ़ें

    Sunny Leone in Bigg Boss OTT 2,
    Sunny Leone in Bigg Boss OTT 2,

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस 5 में नजर आई सनी लियोनी एक बार फिर बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में नजर आएंगी। बिग बॉस के ओटीटी वर्जन को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। इस शो का फॉर्मेट और इसके प्रतियोगी दर्शकों को काफी पसंद आते हैं।

    बिग बॉस के ओटीटी वर्जन को लेकर फैंस के बीच उत्साह कैसा है?

    बिग बॉस शो के निर्माता भी इस बात का प्रयास करते हैं कि इसमें कुछ शानदार प्रतियोगी दर्शकों को देखने को मिले। इस बार के शो में दर्शकों की भी भागीदारी होगी। वे टास्क पर नियंत्रण भी रख पाएंगे। उन्हें टास्क में या किसी को स्पॉट एलिमिनेशन में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

    क्या सनी लियोनी भी बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में नजर आने वाली है?

    अब खबर आई है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी भी बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में नजर आने वाली है। सनी लियोनी बिग बॉस सीजन 5 में नजर आई थी। यह सन 2011 में आया था। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री में एंट्री की थी। सनी लियोनी को लेकर आई इस खबर के बाद फैंस काफी उत्साहित हैं। बिग बॉस में वो एक बार फिर नजर आने की खबर से फैंस के बीच भी उत्सुकता बढ़ गई है। सनी लियोनी ने अपने आने की खबर पर जानकारी देते हुए लिखा है,

    "बिग बॉस ओटीटी पर आना मेरे लिए घर आने जैसा है। इस शो से मेरी कई यादें जुड़ी हुई है। इस शो ने मेरे करियर को एक नई उड़ान दी थी। मैं इस शो को कई वर्षों से फॉलो कर रही हूं। यह शो अलग लेवल पर जाएगा। तो सभी लोग वेट एंड वॉच। यह बहुत ही ज्यादा अच्छा होगा।"

    बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 कहां फ्री में देख सकते हैं?

    सभी अब इस बात के कयास लगा रहे हैं कि सनी लियोनी शो में बतौर सरप्राइज कंटेस्टेंट आएंगी या वह सलमान खान के साथ इस शो को होस्ट करेंगे। इस शो में फलकनाज, अविनाश सचदेव, आकांक्षा पुरी, आलिया सिद्दीकी, जिया शंकर, देविका धुर्वे, मनीषा रानी जैसे प्रतियोगी नजर आने वाले हैं। यह 17 जून से स्ट्रीम होना शुरू होगी। फैंस बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 जिओ सिनेमा और वूट सिलेक्ट पर फ्री में देख सकते हैं।

    खबरें और भी