यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के साथ मनीष पॉल वीकेंड का वार एपिसोड पर लगाएंगे ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
Bigg Boss OTT 2 बिग बॉस के ओटीटी वर्जन को पहली बार सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। इस शो में इस बार कई नए बदलाव भी किए गए हैं। अब इस बार के वीकेंड का वार ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान के साथ टीवी होस्ट और अभिनेता मनीष पॉल डांस करते नजर आएंगे। सलमान खान का शो बिग बॉस ओटीटी टू 17 जून से प्रीमियर हुआ है। यह अभी सुर्खियों में आना शुरू हुआ है। शो में अब तक बहुत कुछ हो चुका है।
बिग बॉस ओटीटी 2 के वीकेंड का वार एपिसोड में कौन नजर आनेवाला है?
अब टेलीविजन होस्ट मनीष पॉल शो में भाग लेते नजर आएंगे। वह इस शो में गेस्ट होंगे। इसके अलावा, वह अपनी हाजिर-जवाबी से भी दर्शकों को रिझाने का प्रयास करेंगे। मनीष पॉल ने इसके पहले भी कई स्टेज शो पर फैंस का दिल जीता है। अब वह बिग बॉस के घर में नजर आएंगे। बिग बॉस ओटीटी 2 अपने फैंस के बीच चर्चा में बना रहता है।
मनीष पॉल क्या बतौर गेस्ट होस्ट बिग बॉस ओटीटी में नजर आ सकते हैं?
मनीष पॉल की उपस्थिति दर्शकों के अलावा घर वालों को भी सरप्राइज करेगी। अभी तक मनीष पॉल की भूमिका और उनके घर में रहने के समय के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। खबर है कि वह कुछ समय के लिए बतौर गेस्ट होस्ट काम कर सकते हैं। वहीं, वह घर के अंदर भी प्रतियोगियों को ग्रिल करने जा सकते हैं। जल्द ही वीकेंड आने वाला है। इसके चलते बिग बॉस ओटीटी 2 के फैंस मनीष पॉल के घर में जाने का इंतजार कर रहे हैं।
बिग बॉस ओटीटी 2 कहां देखा जा सकता है?
बिग बॉस ओटीटी 2 को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। यह जिओ सिनेमा पर फ्री में कभी भी देखा जा सकता है। वहीं, इसका ताजा एपिसोड हर दिन रात 9:00 बजे इसी ऐप पर देखा जा सकता है। इसमें अविनाश सचदेव, पलक पुरस्वानी, देविका धुर्वे, आलिया सिद्दीकी, फलकनाज, आकांक्षा पूरी, साइरस ब्रोचा, मनीषा रानी, जिया शंकर और पूजा भट्ट जैसे लोगों ने भाग लिया है।
खबरें और भी
बिग बॉस ओटीटी 2 में दर्शकों को क्या शक्ति दी गई है?
शो में दर्शकों को अधिक ताकत दी गई है। वह कभी भी किसी को भी स्पॉट एलिमिनेट कर सकते हैं। वहीं, वह टास्क के रिजल्ट को भी बदलने का शक्ति रखते हैं। अब देखना यह है कि इस बार का बिग बॉस का विजेता कौन बनता है।