Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: एल्विश यादव के पिता की नसीहत का मनीषा रानी पर नहीं पड़ा असर, खुलेआम यूं जाहिर किया प्यार

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 04 Aug 2023 07:11 PM (IST)

    Bigg Boss OTT Season 2 सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में दर्शकों को खूब मसाला देखने को मिल रहा है। लड़ाई- झगड़े से प्यार तक मेकर्स सारे फ्लेवर ...और पढ़ें

    Salman Khan Show Bigg Boss OTT 2, Twitter
    Salman Khan Show Bigg Boss OTT 2, Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है। इसके साथ ही शो को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज भी बढ़ रहा है। हाल ही में शो में फैमिली स्पेशल वीक हुआ था, जहां कंटेस्टेंट्स को अपने घरवालों से मिलने का मौका दिया गया। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा एल्विश यादव के पिता ने बटोरी।

    बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के फैमिली स्पेशल वीक में एल्विश यादव के पिता ने मनीषा रानी को अपने बेटे से दूर रहने की नसीहत दी थी, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

    मनीषा को मिली एल्विश के पिता से सलाह

    दरअसल, मनीषा रानी ने बिग बॉस ओटीटी 2 में कुछ दिनों पहले एल्विश यादव से अपने दिल की बात कही थी। उन्होंने एल्विश को बताया कि वो उन्हें पसंद करती हैं। इसके बाद जब एल्विश यादव के पिता शो में आए तो उन्होंने मनीषा से कहा कि वो उनके बेटे पर ज्यादा ध्यान ना दें और शो में आगे बढ़ने के बारे में सोच, जो वो यहां करने आई हैं।

    मनीषा को नहीं पड़ा फर्क

    हालांकि, एल्विश यादव के पिता की नसीहत का मनीषा पर ज्यादा असर होते हुए दिख नहीं रहा है। बिग बॉस ओटीटी 2 से अब अपकमिंग एपिसोड का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक गेम के दौरान मनीषा रानी एल्विश को गले लगाते हुए नजर आईं।

    मनीषा और एल्विश का खेल

    बिग बॉस ओटीटी 2 के इस वीडियो में एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान एक बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, मनीषा रान और जिया शंकर दूसरे बेड पर दिख रही हैं। बातचीत के दौरान चारों तय करते हैं कि वो एक गेम खेलेंगे। खेल के दौरान कोई एक कंबल के अंदर जाएगा और बाहर से उसे मारा जाएगा, अब कंबल के अंदर वाले शख्स को बताना है कि उसे किसने मारा।

    खबरें और भी

    मनीषा ने यूं जाहिर किया प्यार

    खेल शुरु होता है और सब बारी-बारी से हिस्सा लेते हैं। अंत में एल्विश यादव की कंबल में जाने की बारी आती है और कंबल ओढ़ कर बैठ जाते हैं, लेकिन बाहर से उन्हें मारने की बजाय मनीषा रानी उन्हें कसकर गले लगा लेती हैं। इसके बाद एल्विश भी हैरान हो जाते हैं कि ये किसने किया।