Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: अभिषेक-जिया को अलग करके ही मानेंगी मनीषा रानी? रची ऐसी साजिश सुनकर लगेगा तगड़ा झटका

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 20 Jul 2023 12:54 PM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 बिग बॉस ओटीटी 2 का सीजन अब एक ऐसे पड़ाव पर पहुंच चुका है जहां दोस्त भी अब ट्रॉफी जीतने के लिए एक-दूसरे पर घात करने से नहीं चूक रहे हैं। ...और पढ़ें

    Bigg Boss Ott 2 Manisha Rani Make Plan Against Jiya Shankar and Abhishek Malhan/Instagram
    Bigg Boss Ott 2 Manisha Rani Make Plan Against Jiya Shankar and Abhishek Malhan/Instagram

    HighLights

    1. दोस्त अभिषेक मल्हान के खिलाफ मनीषा रानी ने रची साजिश
    2. मनीषा की साजिश में शामिल हुई बिग बॉस की ये कंटेस्टेंट
    3. चौथे हफ्ते के बाद सलमान खान के कंटेस्टेंट के सामने आए असली रूप

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 धीरे-धीरे अपने पीक पर पहुंच रहा है, ऐसे में घर में मौजूद सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट भी ऑडियंस को अपने गेम से इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सलमान खान के शो में कंटेस्टेंट शुरुआत से ही दो हिस्सों में बंटे हुए हैं।

    घर में जहां अविनाश सचदेव, फलक नाज, पूजा भट्ट और बेबिका साथ मिलकर गेम खेल रहे हैं, तो वहीं मनीषा रानी, अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव और आशिका भाटिया का दूसरा ग्रुप है। जैद हदीद और जिया दोनों बिग बॉस के घर में बिन पैंदी के लोटे की तरह गेम खेल रहे हैं।

    हालांकि, अब गेम ऐसे लेवल पर पहुंच चुका है, जहां कंटेस्टेंट दोस्त भी एक-दूसरे की पीठ पर छुरा घोंपने से नहीं कतरा रहे हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही करती दिखीं मनीषा रानी, जिन्होंने अपने ही दोस्त अभिषेक के खिलाफ एक साजिश रच डाली।

    मनीषा रानी ने अभिषेक-जिया को अलग करने का बनाया प्लान

    चौथे हफ्ते के बाद बिग बॉस के घरवालों के आपसी रिश्तों में काफी बदलाव देखने को मिला। जहां जिया शंकर अभिषेक मल्हान को टीज करती और उनके साथ फ्लर्ट करती हुईं नजर आईं। दोनों की ये केमिस्ट्री उनके फैन्स को तो काफी पसंद आ रही है, लेकिन घर में अभिषेक और जिया की क्लोजनेस मनीषा रानी को बिल्कुल नहीं भा रही हैं।

    खबरें और भी

    बीते एपिसोड में जिया शंकर और अभिषेक मल्हान की फ्लर्ट भरी बातों को सुनने के बाद उन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री आशिका भाटिया को ये पूरा किस्सा सुनाया और उन्हें बढ़ावा देते हुए कहा कि वह अभिषेक को इम्प्रेस करें और उनके साथ लव एंगल बनाए। मनीषा रानी ने ये भी बताया कि अभिषेक चाहते हैं कि आशिका पहला मूव ले।

    जिया को पसंद नहीं करते आशिका-मनीषा

    मनीषा रानी जिया शंकर को कई बार नॉमिनेशन में डाल चुकी हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने ये साफ कहा है कि जिया का कोई गेम नहीं है। उनके अलावा आशिका भी जब से बिग बॉस हाउस में आई हैं, तब से ही लगातार जिया शंकर के साथ उनकी भिड़ंत फैंस को देखने को मिल रही है।

    ऐसे में हाल ही में आशिका भाटिया ने मनीषा रानी की बात मानकर अभिषेक मल्हान को इम्प्रेस करने का प्लान बनाया। इतना ही नहीं, मनीषा ने सोशल मीडिया स्टार को ये भी बताया कि उन्हें अभिषेक उर्फ फुकरा इंसान को जल्द से जल्द इम्प्रेस करना होगा, ताकि वह जिया शंकर से दूर रहे। आपको बता दें कि उनकी बात सुनकर आशिका ने अभिषेक का दिल जीतने के लिए ट्रेडिशनल सूट पहना।

    फिलहाल नंबर 1 पर चल रहा है ये खिलाड़ी

    बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को चार हफ्ते बीत चुके हैं। वाइल्ड कार्ड एंट्री के आने के बाद गेम की पूरी काया पलट हो चुकी है, क्योंकि रैंकिंग के मामले में एल्विश यादव ने एक हफ्ते में ही अभिषेक मल्हान की जगह हड़प की है और फिलहाल वह नंबर 1 खिलाड़ी बनकर राज कर रहे हैं।