यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss OTT 2: पिता संग लिप-लॉक से लेकर शराब की लत में डूबने तक, पूजा भट्ट का इन विवादों से रहा नाता
Bigg Boss OTT 2 सलमान खान के द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो बिग बॉस ओटीटी 2 में पूजा भट्ट भी नजर आ रही हैं। पूजा ने विवादों के चलते खूब लाइमलाइट बटोरी ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 Pooja Bhatt Controversy: कॉन्ट्रोवर्शियल शोज में से एक 'बिग बॉस ओटीटी 2' (Bigg Boss OTT 2) का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। शनिवार को शो का ग्रैंड प्रीमियर हुआ, जिसमें 13 कंटेस्टेंट्स को इंट्रोड्यूस किया गया। यूं तो कई कंटेस्टेंट्स की पहले से ही चर्चा हो रही थी, लेकिन लोगों को सबसे बड़ा झटका पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) को देखकर लगा। उन्हें आखिरी में इंट्रोड्यूस किया गया था।
इस बार 'बिग बॉस ओटीटी 2' में ज्यादातर कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं, जिनका विवादों से गहरा नाता रहा है। इनमें से एक पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) भी हैं। महेश भट्ट की बेटी पूजा के नाम कई विवाद रहे हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
पिता के साथ किसिंग सीन पर मचा था बवाल
पूजा भट्ट ने महज 17 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म थी- डैडी। कम समय में ही उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली थी। वह फिल्मों में बोल्ड सीन करने से कतराती नहीं थीं। बोल्ड फोटोशूट के लिए वह हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि, एक फोटोशूट ने हर किसी को हैरान कर दिया था।
Photo Credit- Instagram
80 के दशक में पूजा ने अपने पिता महेश भट्ट के साथ एक ऐसा शूट कराया था, जिस पर बवाल मच गया था। एक मैगजीन के कवर पेज के लिए कराए गए फोटोशूट में पूजा और महेश लिप-लॉक करते हुए नजर आए थे।
खबरें और भी
जब महेश ने पूजा से शादी पर दिया था बयान
किस विवाद के बाद महेश भट्ट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी और उन्होंने अपनी बेटी पूजा भट्ट को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया था, जिसने बवाल को कम करने की जगह उल्टा बढ़ा दिया था। महेश ने कहा था कि अगर पूजा उनकी बेटी नहीं होती तो वह उनसे शादी कर लेते।
क्या पूजा भट्ट की बेटी हैं आलिया भट्ट?
करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' के सेट पर आलिया भट्ट ने उन रूमर्स पर गुस्सा निकाला था, जिसमें कहा गया था कि वह महेश भट्ट और पूजा भट्ट की बेटी हैं। आलिया ने इसे सबसे अजीब अफवाह बताया था।
Photo Credit- Instagram
करिश्मा कपूर-पूजा भट्ट की हुई थी गंदी लड़ाई
पूजा भट्ट और करिश्मा कपूर की लड़ाई से आखिर कौन नहीं वाकिफ है। दोनों के बीच एक फिल्म को लेकर लड़ाई हुई थी। कहा जाता है कि करिश्मा की वजह से पूजा के हाथ से एक फिल्म चली गई थी। इसके बाद पूजा ने आपा खो दिया था और करिश्मा की मां पर भद्दे कमेंट्स कर दिए थे। स्टारडस्ट को दिए इंटरव्यू में करिश्मा ने इस पर नाराजगी जाहिर की थी।
क्या नशे में डूब गई थीं पूजा भट्ट?
पूजा भट्ट का बॉलीवुड में अच्छा खासा करियर चल रहा था। फिल्में हिट हो रही थीं और उनकी परफॉर्मेंस को पसंद किया जा रहा था, लेकिन फिर धीरे-धीरे वह फिल्मों से गायब हो गईं। कहा जाता है कि शराब की लत की वजह से खुद पूजा ने अपना करियर बर्बाद कर दिया। खैर, अब वह बतौर डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्ट्रेस फिल्मी दुनिया में काम कर रही हैं। आखिरी बार उन्हें 'सड़क 2' में देखा गया था।