Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस को धमकी देने वाले पुनीत सुपरस्टार शो में दोबारा लेंगे एंट्री? पूरी करनी होगी ये शर्त

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Tue, 20 Jun 2023 03:43 PM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 बिग बॉस ओटीटी का सीजन 2 शुरुआत से ही काफी दिलचस्प है। इस सीजन में लॉर्ड पुनीत के नाम से मशहूर पुनीत सुपरस्टार को मेकर्स ने निष्कासित क ...और पढ़ें

    Bigg Boss Ott 2 Puneet Superstar Will Re Enter in Salman Khan Show Makers Decide on Weekend Ka Vaar/Instagram
    Bigg Boss Ott 2 Puneet Superstar Will Re Enter in Salman Khan Show Makers Decide on Weekend Ka Vaar/Instagram

    HighLights

    1. बिग बॉस ओटीटी 2 में दोबारा लौटेंगे पुनीत सुपरस्टार
    2. धमकी और बुरे बर्ताव की वजह से बिग बॉस ने किया था बाहर
    3. सलमान खान की ये शर्तें ही उन्हें लाएंगी घर में वापस

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2: ओटीटी पर बिग बॉस सीजन 2 की शुरुआत हो चुकी है। सलमान खान ने इस साल शो की कमान अपने हाथों में ली है, लेकिन इस बार दर्शक इस शो को चलाने में पूरी-पूरी मदद कर रहे हैं।

    टीवी सेलिब्रिटीज के अलावा इस सीजन में यूट्यूबर फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान और आलिया सिद्दीकी जैसी कई दिलचस्प पर्सनालिटी नजर आईं। इस सीजन में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार भी नजर आए थे, लेकिन अपने व्यवहार की वजह से और बिग बॉस को लगातार धमकी देने की वजह से उन्हें इस शो से निष्कासित कर दिया गया था।

    उनके बाहर जाने के बाद यूजर्स ने मेकर्स के इस निर्णय को अनफेयर बताया था। जिसके बाद अब मेकर्स अपने फैसले को लेकर दोबारा सोच रहे हैं।

    पुनीत सुपरस्टार की दोबारा शो में हो सकती है एंट्री

    पुनीत सुपरस्टार को उनके बिहेवियर की वजह से महज 24 घंटे ही बिग बॉस में टिकने का मौका मिला। उनका बाहर जाना फैंस को रास नहीं आया और लोगों ने 'लॉर्ड पुनीत' को वापस लाने के लिए सोशल मीडिया पर एड़ी से चोटी का दम लगा दिया।

    बिग बॉस ओटीटी 2 के खबरी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि पुनीत सुपरस्टार की लोगों में डिमांड को देखते हुए मेकर्स ने उन्हें दोबारा अप्रोच किया है और वह वीकेंड के वार में एक बार फिर सलमान खान के सामने दिखाई दे सकते हैं।

    खबरें और भी

    पुनीत सुपरस्टार को माननी होगी ये शर्त

    इस पेज पर ये जानकारी भी शेयर की गई कि किसी की न सुनने वाले पुनीत सुपरस्टार को सलमान खान अपने तरीके से उनकी गलती समझाते हुए नजर आएंगे। सलमान खान के साथ मेकर्स भी उनके व्यवहार को नोटिस करेंगे।

    अगर उनके व्यवहार में बदलाव आता है, तो वह घर में दोबारा एंट्री कर सकते हैं, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है, तो उन्हें वापस शो छोड़कर अपने घर जाना पड़ेगा। यानी कि वह बिग बॉस के घर में दोबारा वाइल्ड कार्ड बनकर जाएंगे या नहीं, इसकी पूरी जिम्मेदारी उनकी खुद की होगी।

    इस सीजन के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट में से एक हैं पुनीत

    आपको बता दें कि पुनीत सुपरस्टार बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट रहे हैं। ऑडियंस रैंकिंग के आधार पर अभिषेक के बाद वह सेकंड नंबर पर थे, जिन्हें लोगों ने बिग बॉस में रहने के लिए सबसे ज्यादा करेंसी दी थी।

    हालांकि, पैनालिस्ट के फैसले के बाद उनकी बिग बॉस करेंसी घटकर महज 2000 हजार रह गई थी। इसी बात से नाराज पुनीत सुपरस्टार ने घर में जाते ही हंगामा कर दिया था और बिग बॉस की प्रॉपर्टी का नुकसान किया था। जिसकी वजह से उन्हें इस शो से निष्कासित कर दिया गया।