Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Manisha-Elvish Video: एक-दूसरे के रोमांस में डूबे मनीषा रानी-एल्विश यादव, म्यूजिक वीडियो से पहली झलक आई सामने

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Fri, 06 Oct 2023 03:22 PM (GMT+05:30)

    Elvish Yadav Manisha Rani Music Video बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के पसंदीदा कंटेस्टेंट्स में से एक मनीषा रानी और एल्विश यादव जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में न ...और पढ़ें

    म्यूजिक वीडियो की शूटिंग से एल्विश यादव और मनीषा रानी का वीडियो हुआ लीक। Photo- Instagram
    म्यूजिक वीडियो की शूटिंग से एल्विश यादव और मनीषा रानी का वीडियो हुआ लीक। Photo- Instagram

    HighLights

    1. मनीषा रानी और एल्विश यादव की म्यूजिक वीडियो से पहली झलक आई सामने
    2. मनीषा रानी और एल्विश यादव ने पहली बार खुलकर किया रोमांस
    3. मनीषा और एल्विश का लेटेस्ट वीडियो हुआ वायरल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Elvish Yadav Manisha Rani Shooting Video: मनीषा रानी और एल्विश यादव 'बिग बॉस ओटीटी 2' के सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। फैंस को उनकी जोड़ी इतनी पसंद है कि लोगों ने उनका निकनेम 'एल्विशा' (Elvisha) रख दिया है। बिग बॉस के खत्म होने के बाद फैंस दोनों को एक साथ देखने के लिए बेताब थे। अब फाइनली फैंस की विश पूरी हुई। जल्द ही दोनों का म्यूजिक वीडियो भी आने वाला है।

    मनीषा रानी कुछ दिन पहले ही एल्विश यादव के साथ म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के लिए मुंबई से चंडीगढ़ गई थीं। मनीषा और एल्विश ने अपने आगामी प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी। म्यूजिक वीडियो से दोनों की पहली झलक सामने आई है।

    यह भी पढ़ें- Elvish Yadav-Abhishek Malhan: अभिषेक-एल्विश की लड़ाई पर जिया शंकर का रिएक्शन, कहा- 'उनका भाईचारा सबको पता है'

    रोमांस करते दिखे मनीषा रानी और एल्विश यादव

    जब से मनीषा और एल्विश के म्यूजिक वीडियो की अनाउंसमेंट हुई है, तब से दोनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। एल्विशा फैंस बेसब्री से उनके रोमांटिक सॉन्ग का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच सेट से मनीषा और एल्विश का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने रोमांस करते हुए देखा गया। 

    क्लिप में एल्विश यादव और मनीषा रानी को कार के बोनट पर बैठकर एक-दूसरे के साथ रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। स्काई ब्लू कलर की ड्रेस में दोनों एक-दूसरे को ट्विनिंग कर रहे हैं। मनीषा ने एल्विश को साइड हग किया हुआ है। उनकी केमिस्ट्री लाजवाब है। दोनों के प्यारे बॉन्ड से फैंस भी अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। ये वीडियो देख फैंस इस गाने को पहले ही सुपरहिट बता रहे हैं। 

    इससे पहले एल्विश ने मनीषा के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें दोनों कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आए थे। उनकी ये फोटो अपलोड होते ही मिनटों में वायरल हो गई थी। Elvisha के रीयूनियन ने फैंस को सरप्राइज कर दिया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Abhishek Malhan इस वजह से BB OTT 2 की सक्सेस पार्टी में नहीं हुए थे शामिल, बेबिका धुर्वे ने किया खुलासा