यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Elvish Yadav-Manisha Rani: 'बिग बॉस' के बाद पहली बार मिले एल्विश यादव और मनीषा रानी, फैंस को दिया ये सरप्राइज
Manisha Rani Elvish Yadav Photo रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर एल्विश यादव और सेकेंड रनर-अप मनीषा रानी का आखिरकार रीयूनियन हो गया है। दोनों ब ...और पढ़ें

HighLights
- एल्विश यादव और मनीषा रानी का हुआ रीयूनियन
- एल्विश यादव और मनीषा रानी ने फैंस को दी गुडन्यूज
- बिग बॉस के बाद पहली बार मिले एल्विश और मनीषा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Elvish Yadav and Manisha Rani Photo: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' (Bigg Boss OTT 2) में मनीषा रानी और एल्विश यादव की दोस्ती और फ्लर्टिंग खूब चर्चा में रही थी। शो खत्म होने के बाद से ही 'एल्विशा' फैंस उनके रीयूनियन का इंतजार कर रहे थे। फाइनली दोनों की मुलाकात हो गई है।
'बिग बॉस ओटीटी 2' का 14 अगस्त को फिनाले हुआ था। इसकी ट्रॉफी एल्विश यादव ने अपने नाम की थी और मनीषा रानी सेकेंड रनर-अप बनी थीं। शो में तो उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था, लेकिन डेढ़ महीने से उनकी मुलाकात नहीं हुई थी। अब दोनों शो के बाद पहली बार मिले और उनकी फोटो भी सामने आ गई है।
यह भी पढ़ें- Rochelle Rao Baby: बिग बॉस 9 फेम रोशेल राव के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म
एल्विश यादव और मनीषा रानी की हुई मुलाकात
हाल ही में, एल्विश यादव और मनीषा रानी रीयूनियन हुआ। एल्विश ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मनीषा के साथ तस्वीर शेयर की है। फोटो में एल्विश चेयर पर बैठे हैं और मनीषा खड़े होकर पोज दे रही हैं। ब्लैक प्रिंटेड शर्ट और पैंट में यूट्यूबर हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, मनीषा व्हाइट क्रॉप टैंक टॉप के साथ ब्लैक को-ऑर्ड सेट में खूबसूरत लग रही हैं।
तस्वीर के साथ एल्विश यादव ने फैंस के साथ एक गुडन्यूज भी शेयर की है। कैप्शन में एक्टर ने लिखा, "अनुमान लगाइए कि क्या पक रहा है। हो गया ना एल्विशा का रीयूनियन। जल्द आ रहा है।" दरअसल, एल्विश और मनीषा जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। अभी तक दोनों ने म्यूजिक वीडियो का टाइटल शेयर नहीं किया है। फैंस उन्हें साथ में रोमांस करते हुए देखने के लिए बेताब हैं।
मनीषा और एल्विश का वर्क फ्रंट
मनीषा रानी ने हाल ही में टोनी कक्कड़ के साथ एक म्यूजिक वीडियो 'जमना पार' किया था, जिसे खूब पसंद किया गया था और यूट्यूब पर मिलियन में व्यूज थे। वहीं, एल्विश यादव ने अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के साथ 'हम तो दीवाने' म्यूजिक वीडियो किया था।