यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss OTT 3: 'लड़की- वड़की का चक्कर...', अरमान मलिक का दावा, सड़क पर पब्लिक से पिट चुके हैं अदनान शेख
बिग बॉस OTT 3 में हाल ही में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर अदनान शेख ने एंट्री की है जो पॉपुलर इंफ्लुएंसर हैं। शो में आने से पहले उन्होंने कई बड़े दावे किए ...और पढ़ें

HighLights
- वाइल्ड कार्ड एंट्री हैं अदनान शेख
- फैसल शेख से है अदनान की दोस्ती
- अरमान ने सुनाया पिटाई का किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस OTT 3 के घर में कुछ दिनों पहले नई एंट्री हुई है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अदनान शेख शो में शामिल हुए हैं। वहींं, अब हाल ही में अरमान मलिक ने उन्हें लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। अरमान के अनुसार, वाइल्ड कार्ड एंट्री अदनान शेख को सड़क पर पब्लिक ने मिलकर पीटा था। उन्होंने ये भी कहा कि लड़की का चक्कर था।
बिग बॉस के घर में अरमान मलिक कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट हैं। दो शादियां से लेकर विशाल पांडे को थप्पड़ मारने तक, वो अब तक कई बार विवाद में घिर चुके हैं, लेकिन शो को वो कॉन्टेंट खूब देते हैं। अब उनका नया बयान सामने आया है।
अरमान ने खोला अदनान का राज
अरमान मलिक अपनी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक के साथ बात कर रहे होते हैं। इस बीच वो अदनान शेख का जिक्र करते हैं और उनके साथ हुई मारपीट की घटना के बारे में बताते हैं। अरमान ने कृतिका को बताया कि अदनान को लोगों ने पीटा था। अरमान ने कहा, "कई बार इसका इंटरव्यू है ना तो फैजू (फैसल शेख) कहता है कि 'हमारे अंदर ये सबसे गुस्से वाला है, ये सबसे गुस्से वाला है। बस गुस्से वाला ही है।"
यह भी पढ़ें- Bigg Boss के घर में फिर बजने वाले थे 'रैप्टे', इस बार साई केतन राव ने खोया आपा, तय थी लव कटारिया की कुटाई
अरमान ने बताई पिटने की वजह
उन्होंने आगे कहा, "बाकी बीचरा इतना पिटा है न रोडो पे। पब्लिक ने मारा इसको बहुत...लड़की वड़की का मामला था। मैं सोशल मीडिया पर रहता ही हूं पता है तेरे को। लड़की के मैटर में पिटा है।"
खबरें और भी

बिग बॉस की ताजा खबर
बिग बॉस ओटीटी 3 की अपडेट की बात करें, तो शो से इस बार चंद्रिका दीक्षित एलिमिनेट हुई हैं। वहीं, अब शो में अरमान, अदनान और कृतिका के अलावा रणवीर शौरी, सना मकबूल, साई केतन राव, सना सुल्ताना, दीपक चौरसिया, विशाल पांडे, लवकेश कटारिया, नैजी और शिवानी कुमारी बचे हुए हैं।