विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 3: अरमान के थप्पड़ कांड से लेकर अश्लील कटेंट तक, किन कारणों से विवादों में रहा बिग बॉस का ये सीजन

Published: Wed, 31 Jul 2024 03:53 PM (IST)

अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए गए शो बिग बॉस ओटीटी 3 पिछले कुछ हफ्तों से विवादों का केंद्र बना हुआ ...और पढ़ें

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के विवाद (फोटो इंस्टाग्राम)
बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के विवाद (फोटो इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. 2 अगस्त को होने जा रहा है शो का फिनाले
  2. घर में अब बचे महज पांच कंटेस्टेंट
  3. इनाम में मिलेंगे 25 लाख और एक ट्रॉफी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 21 जून से शुरू हुआ दर्शकों का मोस्ट फेवरेट शो बिग बॉस ओटीटी 3 अब ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है। करीब डेढ़ महीने तक लोगों का मनोरंजन करने के बाद अब इसे अलविदा कहने का समय आ गया है। शुक्रवार यानी 2 अगस्त को फिनाले होने जा रहा है। ऐसे में शो में अब पांच कंटेस्टेंट बचे हैं, जिसमें कृतिका मलिक, रणवीर शौरी, सना मकबूल, रैपर नैजी और साई केतन राव शामिल है।

इन पांच में से किसी एक के हाथों में बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की ट्रॉफी और 25 लाख का नाम होगा। हालांकि, विजेता कौन होगा ये तो 2 अगस्त को ही मालूम होगा, लेकिन इससे पहले हम आपको एक बार फिर से शो में हुए फेमस विवादों से रूबरू करवा रहे हैं। जो इस शो में सबसे मशहूर रहे।  

 कृतिका मलिक के बारे में विशाल की टिप्पणी

लवकेश कटारिया और विशाल पांडे एक साथ बैठे थे और विशाल ने अरमान की दूसरी वाइफ को लेकर लवकेश के कान में कहा था कि 'भाभी सुंदर लगती है।' हालांकि, इस कमेंट के अगले ही पल उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका कोई और मतलब नहीं है। बस फिर क्या था इस कमेंट ने सोशल मीडिया पर तबाही मचा दी थी। 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: फिल्मों से पहले टीवी का मशहूर चेहरा थे Ranvir Shorey, होस्ट किये रियलिटी शोज

अरमान मलिक ने विशाल पांडे को मारा थप्पड़

विशाल पांडे द्वारा कृतिका मलिक के बारे में 'भाभी सुंदर लगती है' टिप्पणी के बाद पायल ने शो में आकर सबके सामने उनकी पोल खोल दी थी, जिसे सुन पति अरमान का गुस्सा जाग उठा था और उन्होंने विशाल को जोरदार थप्पड़  मारा था। 

इस थप्पड़ कांड के बाद सोशल मीडिया पर अरमान को घर से बाहर निकले का ट्रेंड चलाया गया था, लेकिन उन्हें बाहर तो नहीं निकाला था पर बिग बॉस ने उन्हें सजा के तौर पर पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया था।

अरमान और कृतिका का वायरल इंटिमेट क्लिप

विशाल पांडे और अरमान मलिक से जुड़े विवाद के ठीक बाद अरमान और उनकी पत्नी कृतिका मलिक का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कथित तौर पर दोनों को इंटिमेट होता देखा गया था। इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब विवाद किया था।

यहां तक की शिवसेना की सचिव और प्रवक्ता मनीषा कायंदे ने अरमान मलिक की गिरफ्तारी की मांग की थी। ये  विवाद इतना बढ़ गया था कि जियो सिनेमा ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस दावे का खंडन किया था।

यह भी पढ़ें-  कौन हैं रैपर Naezy जिनकी गरीबी का मुनव्वर फारुकी ने उड़ाया मजाक, एक म्यूजिक वीडियो ने रातों रात कराया हिट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।