Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'वो तो टैलेंटलेस है', Elvish Yadav को लेकर बिगड़े अरमान मलिक के बोल, अब 'सिस्टम' होगा हैंग?

    Updated: Sat, 20 Jul 2024 09:29 AM (IST)

    रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 3 (Bigg Boss OTT 3) से गहमागहमी की खबरें लगातार सामने आती रहती हैं। इस बीच शो के कंटेस्टेंट अरमान मलिक (Armaan Malik) ने सीजन ...और पढ़ें

    एल्विश यादव और अरमान मलिक (Photo Credit-X)
    एल्विश यादव और अरमान मलिक (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. बिग बॉस ओटीटी 3 में मौजूद हैं अरमान मलिक
    2. एल्विश यादव के दोस्त लवकेश कटारिया भी शो का हिस्सा
    3. बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर रहे हैं एल्विश यादव

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बात, विवाद और बवाल तीनों ही रियलिटी शो बिग बॉस की पहचान हैं। चूंकि इंडस्ट्री के भाईजान यानी सलमान खान (Salman Khan) इस बार कंट्रोवर्सियल शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होस्ट नहीं कर रहे तो उनकी जगह बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) को अनिल कपूर चला रहे हैं। शो में दो पत्नियों वाले यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malik) और सीजन 2 के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) के दोस्त लवकेश कटारिया बतौर कंटेस्टेंट मौजूद हैं। अब अरमान ने एल्विश को लेकर कमेंट किया है, जो उनकी एल्विश आर्मी को पसंद नहीं आएगा। 

    अरमान ने एल्विश को बताया टैलेंटलेस 

    बिग बॉस ओटीटी 3 का सफर 16 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुआ था, जिनमें से 5 का टिकट कट गया है। अब बिग बॉस के घर में मौजूद 11 सदस्यों के बीच हर रोज कलेश जारी है। खासतौर पर लवकेश कटारिया और अरमान मलिक की तू-तू मैं-मैं खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। 

    ये भी पढ़ें- BB OTT 3: वीकेंड का वार में इस बार होगा डबल एविक्शन, लवकेश-अदनान के ये करीबी शो में आएंगे नजर

    हाल ही में शो के दौरान अरमान ने दूसरे कंटेस्टेट साई केतन राव से बातचीत में कटारिया के जिगरी एल्विश यादव पर तंज कसा है। अरमान मलिक ने कहा है- जो शख्स (एल्विश) इसको (लवकेश) सपोर्ट कर रहा है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने भाग्य यानी लक पर बना हुआ है।  क्रिएटर, ब्लॉगर, सिंगर और एक्ट करने के मामले में वो कतई अच्छा नहीं है। 90 प्रतिशत सिर्फ लक की वजह से उसका सिक्का चलता है। कंटेंट में उसके कोई दम नहीं है और ये बात मैं उनके मुंह पर बोल सकता है। 

    इस तरह से अरमान मलिक ने इशारों ही इशारों में एल्विश यादव को टैलेंटलेस बता दिया है। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा की एल्विश इस बयान पर कैसे पलटवार करते हैं।

    शो में होगी एल्विश की एंट्री

    इस वक्त एल्विश यादव मुंबई में मौजूद हैं। देर रात उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह एजाज खान (Ajaz Khan) की बोलती बंद करते दिख रहे थे। ऐसे में अब ये चर्चा तेज हो गई है कि इस बार वीकेंड के बार में एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी 3 के मंच पर दिखाई दे सकते हैं और अरमान मलिक को करारा जवाब भी देते नजर आ सकते हैं। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: एविक्ट होने से बाल-बाल बचे Adnaan Shaikh, यूजर्स को हो गया अंदाजा इस हफ्ते कौन होगा बेघर