Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 3: Adnaan और लवकेश के बीच घुन की तरह पिसे Vishal Pandey, दांव पर लगेगी किसकी दोस्ती

    Updated: Fri, 19 Jul 2024 04:22 PM (GMT+05:30)

    बिग बॉस ओटीटी 3 में कुछ घर वालों के बीच झगड़े बढ़ते ही जा रहे हैं। पहले अरमान-विशाल और अब लवकेश-अदनान में लड़ाई हो गई है। दोनों का एक वीडियो सामने आया है ...और पढ़ें

    बिग बॉस ओटीटी 3 (Photo Credit: Instagram)
    बिग बॉस ओटीटी 3 (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. लवकेश कटारिया और अदनान के बीच हुई लड़ाई
    2. बीच बचाव करते नजर आए विशाल पांडे
    3. विशाल ने अदनान से की लवकेश को लेकर बात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अदनान शेख जब से बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर आए हैं, तब से घर में एक अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। कुछ दिनों पहले अरमान मलिक का विशाल पांडे के साथ जबरदस्त झगड़ा हुआ था। अब लवकेश कटारिया और अदनान के बीच झगड़ा देखने को मिल रहा है।

    दोनों आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। यहां तक कि दोनों एक-दूसरे को धक्का तक दे देते हैं। अब इनकी लड़ाई में कंटेस्टेंट और दोनों के अच्छे दोस्त विशाल पांडे पिस्ते हुए दिखाई दे रहे हैं। विवादित रियलिटी शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें विशाल, अदनान को समझाते हुए नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: एविक्ट होने से बाल-बाल बचे Adnaan Shaikh, यूजर्स को हो गया अंदाजा इस हफ्ते कौन होगा बेघर

    क्यों हुई लवकेश-अदनान की लड़ाई

    कुछ देर पहले जियो सिनेमा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें लवकेश मोबाइल लेकर ब्लॉगिंग करते हुए नजर आते हैं। उस दौरान वह कहते हैं कि मैं आपको वाइल्ड कार्ड से मिलवाना चाहूंगा, चलो मिलकर उनकी वाइल्डनेस निकालते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

    उनकी ये बात सुनकर अदनान गुस्सा हो जाते हैं और कहते हैं कि मुझे पता है मेरे को दिखाओगे, तभी व्यू आएंगे। इसके बाद दोनों की बहस बढ़ती जाती है और एक-दूसरे को धक्का देने लग जाते हैं। फिर घर के बाकी कंटेस्टेंट आकर बीच-बचाव करते हैं।

    खबरें और भी

    विशाल ने की अदनान से बात

    इस लड़ाई के बाद विशाल पांडे अदनान से बात करते हुए नजर आए। बता दें कि विशाल, लवकेश और अदनान दोनों के साथ ही काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। ऐसे में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि लव को लगा जैसा मैं बाहर वीडियो बनाता हूं, वैसा ही यहां भी बनाऊंगा। विशाल की बात सुनकर अदनान शेख कहते हैं कि वो शायद भरा पड़ा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

    अभी सब बाहर निकल के आ गया न। तभी विशाल कहते हैं कि मैं डिफेंड नहीं कर रहा हूं, लेकिन मैं नहीं चाहता कि मेरे दो दोस्त के बीच में खटास हो। यहां तक कि अदनान बोलते हैं वो यहां किसी के दम पर आया है, मैं नहीं।

    यह भी पढ़ें: BB OTT 3: विशाल पांडे के दुश्मन से Adnaan ने बढ़ाई दोस्ती, Sana Makbul का सवाल सुन तिलमिला उठे फैजू के करीबी