Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 3: बाहर वाला बनते ही रणवीर शौरी का बजा बैंड, ये दो कंटेस्टेंट बन सकते हैं मुसीबत का सबब

    Updated: Thu, 18 Jul 2024 04:42 PM (IST)

    बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे शो में सभी कंटेस्टेंट्स के चेहरों के मुखौटे उतर रहे हैं। बिग बॉस भी घरवालों के साथ ...और पढ़ें

    बिग बॉस ओटीटी 3 में पावर के बाद भी बेबस हैं रणवीर शौरी/ फोटो- X Account
    बिग बॉस ओटीटी 3 में पावर के बाद भी बेबस हैं रणवीर शौरी/ फोटो- X Account

    HighLights

    1. क्या छिन जाएगी रणवीर शौरी से पावर?
    2. बने हैं बिग बॉस ओटीटी 3 के नए बाहरवाले
    3. इन दो कंटेस्टेंट के बीच बुरे फंसे रणवीर शौरी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 अब दिलचस्प मोड़ ले रहा है। हर दिन घरवालों के बीच घमासान देखने को मिल रहा है। इस बार अनिल कपूर के विवादित शो में कम से कम 16 कंटेस्टेंट आए थे, जिनमें से अब शो में टोटल 11 कंटेस्टेंट बचे हुए हैं।

    इसके अलावा घर में पहले वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में अदनान शेख (Adnan Shaikh) आए जिन्होंने आते ही घर में लवकेश कटारिया से झगड़ा कर लिया। घरवाले जहां आपस में एक-दूसरे के साथ गेम खेल रहे हैं, तो वहीं बिग बॉस का दांव भी घरवालों पर भारी पड़ रहा है।

    हाल ही में लवकेश कटारिया को हटाकर रणवीर शौरी को बाहरवाला बनाया गया, लेकिन इसका अंदाजा उन्हें भी नहीं होगा कि उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

    पावर के साथ-साथ रणवीर के सिर पर मुसीबत?

    बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में अदनान शेख की क्लास लगाने के बाद बिग बॉस ने एक ऐसा फैसला सुनाया जिसने घरवालों के तोते उड़ा दिए। उन्होंने इस बार सभी घरवालों को ये मौका दिया था कि वह बिग बॉस के सामने अर्जी दें कि उन्हें बाहरवाला क्यों बनाना चाहिए। जिसके बाद एक-एक कंटेस्टेंट कन्फेशन रूम में गया और उन्होंने अर्जी दे दी।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: 'लड़की- वड़की का चक्कर...', अरमान मलिक का दावा, सड़क पर पब्लिक से पिट चुके हैं अदनान शेख

    बिग बॉस ने सभी घरवालों की बातें सुन तो ली, लेकिन किया वही जो उन्हें करना था। इस बार उन्होंने बाहरवाले की पावर एक नहीं, बल्कि तीन कंटेस्टेंट्स के हाथ में दी, जिसमें विशाल पांडे, अदनान शेख और रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) को बाहरवाला बनाया गया और उनका एक गैंग बना।

    खबरें और भी

    कैसे विशाल-अदनान कर सकते हैं रणवीर की नाक में दम?

    आपको बता दें कि अदनान शेख और विशाल पांडे बिग बॉस के बाहर से ही एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं, ऐसे में 'बाहरवालों' को एक साथ मिलकर जब भी कोई फैसला लेना होगा, तो उसमें उनका पलड़ा ही भारी रहने वाला है।

    जब बीते दिन बिग बॉस ने उन्हें घर से किसी एक कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करने के लिए कहा, तो रणवीर शौरी ने सना मकबूल का नाम लिखा, लेकिन दोनों ने अरमान मलिक (Armaan Malik) को शो से एविक्ट करने के लिए अपना वोट दिया। जिससे रणवीर शौरी बीच में फंस गए।

    अब आने वाले एपिसोड में ये पता चलेगा कि दो ग्रुप के ये तीन सदस्य एक प्वाइंट पर आकर खुद को 'बाहरवाले' के रूप में सुरक्षित करते हैं या फिर एक प्वाइंट पर न पहुंचकर अपनी पावर खो देते हैं।

    यह भी पढ़ें: बिग बॉस हाउस में आते ही Adnaan Shaikh ने खोल दिया ये राज, गुस्साए 'बिग बॉस' ने एक ही दिन में कर दिया शो से बाहर!